_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। वर्षा के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को दिनभर वर्षा और बादलों के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 22.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, लेकिन अगले दो दिनों में धूप निकलने से पारे में तेजी से उछाल आया।
रविवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही ग्वालियर प्रदेश के पांच सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाले शहरों में शामिल रहा। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 7.9 डिसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शुक्रवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ था। सुबह से बादल छाए रहे और वर्षा का दौर जारी रहा। दिनभर में 6.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 10.1 डिसे कम होकर 22.6 डिसे पर आ गया।
हालांकि, न्यूनतम तापमान 20.5 डिसे रहा, जो सामान्य से 4.7 डिसे अधिक था। वातावरण में नमी 88 से 96 प्रतिशत तक दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- MP से UP का सफर आसान, ग्वालियर-इटावा फोरलेन का सीमांकन शुरू, राजस्व विभाग करेगा सत्यापन
दो दिन में आठ डिग्री के करीब बढ़ा तापमान
शनिवार को वर्षा का असर कम होने के साथ धूप निकली। अधिकतम तापमान 29.9 डिसे दर्ज किया गया। रविवार को इसमें मामूली और बढ़ोतरी हुई और पारा 30.5 डिसे तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 19.1 डिसे दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.3 डिसे अधिक था। इस तरह रात में भी मौसम सामान्य से गर्म बना हुआ है।
वर्षा थमी, लेकिन वातावरण में नमी बरकरार
रविवार को वर्षा नहीं हुई। इसके बावजूद रविवार सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत और दोपहर में 71 प्रतिशत दर्ज की गई। वातावरण में नमी के कारण सुबह और शाम के समय उमस का अहसास बना रहा।
मौसम का विवरण...
आंकड़े सुबह 5:30 बजे तापमान- 19.8 डिसे
सुबह 8:30 बजे तापमान- 21.2 डिसे
सुबह 11:30 बजे तापमान- 27.4 डिसे
दोपहर 2:30 बजे तापमान- 30.2 डिसे
शाम 5:30 बजे तापमान- 26.4 डिसे
सीजन की कुल वर्षा - 8.4 मिलीमीटर
यह भी पढ़ें- ग्वालियर का डिजिटल ब्लैकमेलिंग मकड़जाल, AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर बदनामी, टेलीग्राम से चल रहा नेटवर्क