• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

पेंशनरों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, नहीं काटने होंगे बैंक और दफ्तर के चक्कर

Pensioners News: EPFO ने अपने लाखों पेंशनरों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है। 'ईज़ ऑफ लिविंग' और पेंशनरों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 'ड...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 13 Jan 2026 10:17:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Jan 2026 10:17:37 PM (IST)
पेंशनरों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, नहीं काटने होंगे बैंक और दफ्तर के चक्कर
अब घर बैठे बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट।

HighLights

  1. ईपीएफओ और इंडिया पोस्ट का करार
  2. व्हाट्सएप या कॉल पर बुक करें सेवा
  3. घर बैठे मिलेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने लाखों पेंशनरों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है। 'ईज़ ऑफ लिविंग' और पेंशनरों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 'डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट' (DLC) सेवा की शुरुआत की है। इस नई पहल के बाद अब बुजुर्ग पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंकों, ईपीएफओ कार्यालयों या पोस्ट ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

70 रुपये की बचत और निशुल्क सेवा

अब तक पेंशनरों को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 70 रुपये का शुल्क देना पड़ता था। लेकिन ईपीएफओ ने नई डोरस्टेप सुविधा को पूरी तरह नि:शुल्क (Free) रखा है। इसके लिए ईपीएफओ ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के साथ एक विशेष समझौता किया है, जिससे पेंशनरों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी खत्म हो जाएगा।


आधार आधारित 'फेस ऑथेंटिकेशन' तकनीक का उपयोग

इस सेवा के अंतर्गत डाक विभाग के डाक सेवक या पोस्टमैन सीधे पेंशनर के घर पहुंचेंगे। वहां वे आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (Fact) का उपयोग कर पेंशनर का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार करेंगे। इसमें बायोमेट्रिक मशीनों की जगह चेहरे के प्रमाणीकरण से ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जो बुजुर्गों के लिए काफी सुविधाजनक है।

यह भी पढ़ें- डिंडौरी: किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल, अपनी ही पार्टी और कार्यकर्ताओं को दी गालियां

आवेदन करने की प्रक्रिया है बेहद सरल

पेंशनर घर बैठे इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कई माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं:

  • IPPB मोबाइल ऐप के माध्यम से।
  • विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर।
  • कॉल या व्हाट्सएप मैसेज के द्वारा। आवेदन मिलते ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक नजदीकी डाक सेवक को पेंशनर के घर भेजेगा। आधार प्रमाणीकरण सफल होने के बाद, सर्टिफिकेट स्वतः सत्यापन के लिए ईपीएफओ को भेज दिया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों और बीमार पेंशनरों को बड़ी राहत

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2, मृगेश महादेव घरडे ने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजाइन की गई है जो स्मार्टफोन का उपयोग करना नहीं जानते या गंभीर स्वास्थ्य कारणों से घर से बाहर जाने में असमर्थ हैं। ईपीएफओ ने स्पष्ट किया है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान डाक सेवक या किसी भी प्रतिनिधि को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।