• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

TRAI अधिकारी बनकर आया कॉल, फिर CBI अफसर से ऑनलाइन मीटिंग, ऐसे हुई 62 साल के बुजुर्ग से 27 लाख की ठगी

MP News: शहर में डिजिटल अरेस्ट का चौकाने वाला केस सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एक वृद्ध से जीवनभर की जमा पूंजी ले ली। सीबीआइ अफसर बनकर सात दिन तक ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 07 Dec 2025 08:58:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Dec 2025 08:58:42 PM (IST)
TRAI अधिकारी बनकर आया कॉल, फिर CBI अफसर से ऑनलाइन मीटिंग, ऐसे हुई 62 साल के बुजुर्ग से 27 लाख की ठगी
62 साल के बुजुर्ग से 27 लाख की ठगी।

HighLights

  1. अफसर बन सात दिन की पूछताछ, डिजिटल अरेस्ट कर 27.60 लाख ठगे
  2. धोखाधड़ी में निजी संस्थान के वृद्ध कर्मचारी से जीवनभर की जमा पूंजी ले ली
  3. ठगों ने घर के गहने भी गिरवी रखवा लिए, अपराध शाखा ने केस दर्ज किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में डिजिटल अरेस्ट का चौकाने वाला केस सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एक वृद्ध से जीवनभर की जमा पूंजी ले ली। सीबीआइ अफसर बनकर सात दिन तक ऑनलाइन पूछताछ की और खातों में जमा रुपये तो लिए ही सोना भी गिरवी रखवा दिया। अपराध शाखा ने केस दर्ज कर लिया है। बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच चल रही है।

ठग ने खुद को TRAI का अधिकारी बताया

एडिशनल डीसीपी (अपराध) धोखाधड़ी सांवेर रोड़ (बाणगंगा) निवासी 62 वर्षीय वृद्ध के साथ हुई है। वह निजी संस्थान में डिस्पेच क्लर्क की नौकरी करते है। 20 नवंबर को शाम छह बजे पहली बार कॉल आया था। ठग ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) अफसर बताया और कहा आपके मोबाइल ब्लाक करने के आदेश आए है। पूछने पर बताया तुम्हारे नाम से दूसरे सिमकार्ड इश्यू हुए है और उनका दुरुपयोग हो रहा है। इसके संबंध में मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन आकर एफआईआर करवाना पड़ेगी। अगर मुंबई आने में परेशानी हो तो मोबाइल नंबर 8677009544 पर काल कर समस्या का समाधान पूछ लो।


पीड़ित घबरा गए और तत्काल ठग द्वारा दिए मोबाइल नंबर पर कॉल लगाया। उसने बाकायदा वृद्ध का आधार कार्ड के नंबर बताए और कहा कि एक सिमकार्ड आपके नाम से इशू हुई है और उससे बैंक खाता भी खुला है। इस खाते में तस्करी का लाखों रुपये जमा हुआ है और आपको कमिशन भी मिला है। इतना सुनते ही वृद्ध घबरा गए।

फर्जी सीबीआइ अफसर से मीटिंग और मनी लांड्रिंग की धमकी

दूसरे दिन सुबह पुन: उसी व्यक्ति का काल आया और सीबीआइ अफसर मीटिंग करने के निर्देश दिए। करीब 15 मिनट फर्जी सीबीआई अफसर ने बात करवाई गई। उसने मनी लॉड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। ठग ने अपना नाम आनंद कुमार बताया था। वृद्ध से परिवार, व्यवसाय, परिचितों, खातों में जमा रुपयों की जानकारी ले ली गई थी। उसने कहा कि तस्करों से गठजोड़ है या नहीं इसकी जांच के लिए चल अचल संपत्ति दूसरे खातों में ट्रांसफर करना होगी।

यह भी पढ़ें- Indigo Crisis: इंदौर में 50 हजार यात्री प्रभावित, 5 दिन में 125 फ्लाइट्स कैंसिल, जानें रविवार को क्या रहे हालात

बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच

इस तरह ठग ने 27 नवंबर तक वृद्ध से 27 लाख 60 हजार रुपये ले लिए। बैंक खातों में जमा रुपये, एफडी, म्यूच्यूअल फंड और गहनों के रुपये भी ले लिए। पीड़ित ने 21 नवंबर को एफडी तुड़वा कर 1 लाख जमा करवा दिए। इसके बाद म्यूच्यूल फंड के 12 लाख 90 हजार और गोल्ड लोन लेकर 12 लाख 60 हजार रुपये दे दिए। ठग ने कुल 27 लाख 60 हजार रुपये ले लिए। एडिशनल डीसीपी के मुताबिक केस दर्ज कर लिया है। बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है।