• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गैंगस्टर नहीं मुसलमान होने की सजा मिली', भड़काऊ बयान देने वाले एक्टर एजाज खान पर केस, क्राइम ब्रांच बंद करवाएगी इंस्टाग्राम आईडी

गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर भड़काऊ बयान देने वाले एक्टर एजाज खान पर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 10 Sep 2025 03:09:32 AM (IST)Updated Date: Wed, 10 Sep 2025 03:09:32 AM (IST)
'गैंगस्टर नहीं मुसलमान होने की सजा मिली', भड़काऊ बयान देने वाले एक्टर एजाज खान पर केस, क्राइम ब्रांच बंद करवाएगी इंस्टाग्राम आईडी
भड़काऊ बयान देने वाले एक्टर एजाज खान पर केस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर भड़काऊ बयान देने वाले एक्टर एजाज खान पर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर दो समुदायों के बीच नफरत और वैमनस्य फैलाने की कोशिश की। एजाज खान के इंस्टाग्राम पर 56 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पुलिस एफआईआर को आधार बनाकर उनकी इंस्टाग्राम आईडी बंद करवाने की तैयारी में है।

एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया ने बताया कि शाहनवाज उर्फ सलमान की सीहोर जिले के लसूड़िया परिहार में तालाब में डूबने से मौत हुई थी। इसके बाद एजाज खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर कहा कि "सलमान लाला तैराक था, उसका गुनाह गैंगस्टर होना नहीं बल्कि मुसलमान होना था। इसलिए उसकी हत्या की गई।"


इस वीडियो पर मुस्लिम युवक इरशाद हकीम ने शिकायत दर्ज कराई। इरशाद ने पुलिस को एजाज खान की इंस्टाग्राम आईडी का यूआरएल, स्क्रीनशॉट और वीडियो सबूत के तौर पर सौंपे। शिकायत में कहा गया कि वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है और इससे समुदाय विशेष के खिलाफ घृणा व वैमनस्य की भावना फैल रही है। पुलिस ने एजाज खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 196, 223, 353(1)(बी) और 353(1)(सी) के तहत केस दर्ज किया है।

ऑपरेशन क्लीन- अब आईडी होगी बंद

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सलमान लाला की मौत के बाद एबी रोड पर इकट्ठा हुई भीड़ की जांच करवाई। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के बाद पुलिस एक्शन में आई और भड़काऊ वीडियो, कमेंट्स और उन्हें शेयर करने वालों की पहचान शुरू की। इसी कड़ी में सोमवार को एक किशोरी की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज की गई, जिसकी आईडी हैक कर वीडियो फॉरवर्ड किए गए थे। अब पुलिस एफआईआर के आधार पर एजाज खान की इंस्टाग्राम आईडी बंद करवाने की तैयारी कर रही है। एडीसीपी ने बताया कि इसके लिए मेटा को आधिकारिक ई-मेल भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- Love Jihad: हिंदू नाम रखकर मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट