इंदौर (वीडियो- प्रफुल्ल चौरसिया, आशु)। विश्व को अहिंसा का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार सुबह उन्हीं की प्रतिमा के सामने जमकर हंगामा बरपा। भाजपा के एक नेता प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा लगाए गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंच गए। मौके पर पहले से मौजूद कांग्रेसी इससे आक्रोशित हो गए, उन्होंने विरोध किया। भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने उनके साथ मारपीट की है।
पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर गांधी प्रतिमा को माला पहनाने पहुंचे, कांग्रेसियों ने पीटा #Indore pic.twitter.com/TN9Io7I7pA
— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 2, 2020
हंगामा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए जमा हुए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का मुखोटा लगा उनकी वेशभूषा में भाजपा नेता लच्छु शर्मा वहाँ पंहुच गए। इससे कांग्रेसी आक्रोशित हो गए। उन्होंने मोदी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। शर्मा के साथ पहुंचे दूसरे भाजपा नेता कांग्रेसियो को चढ़ाते हुए टिप्पणी करने लगे। कांग्रेसी आक्रोशित होकर हाथरस कांड और युवती की मौत को लेकर सवाल-जवाब करने लगे। कुछ आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने धक्का मुक्की के साथ ही मारपीट भी की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें प्रतिमा स्थल से रवाना किया। News Updating...
पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर गांधी प्रतिमा को माला पहनाने पहुंचे, कांग्रेसियों ने पीटा #Indore pic.twitter.com/JQpdTrWr3k
— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 2, 2020
पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर गांधी प्रतिमा को माला पहनाने पहुंचे, कांग्रेसियों ने पीटा #Indore pic.twitter.com/MJdOLzLHQ5
— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 2, 2020