
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में फूटी कोठी ब्रिज के नीचे लगी सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम से लोगों और कांग्रेस नेताओं का जमकर विवाद हुआ। इस दौरान इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट द्वारा एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने की जानकारी भी सामने आई है। हंगामें के दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई।
सब्जी विक्रेताओं को पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर रवाना किया। इस दौरान ब्रिज के नीचे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हंगामें के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने ब्रिज से सब्जी मंडी को हटा दिया। फूटी कोठी पर सब्जी मंडी हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेता लगातार सब्जी विक्रेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम की रिमूवल टीम के साथ पांच थानों का पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रहा। नगर निगम के कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष को हिरासत में ले लिया था।
यह भी पढ़ें- इंदौर में फूटी कोठी पर जिस सब्जी मंडी को नगर निगम ने हटाया, कांग्रेस नेताओं ने फिर लगवाया
यह भी पढ़ें- इंदौर के फूटी कोठी में सब्जी मंडी हटने से सर्विस लेन हुई चौड़ी, दुकानदारों ने दिया धरना