
डिजिटल डेस्क। इंदौर के भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड को लेकर सियासत और संवेदनाओं का दौर तेज हो गया है। प्रशासन की बहुचर्चित जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद रविवार को कांग्रेस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आई।
सुबह 10 बजे से ही शहर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों का दर्द बांटने उनके बीच पहुंच गए। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह प्रभावितों की राय और उनके दर्द के आधार पर ही सरकार के खिलाफ एक बड़े और चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।
यह भी पढ़ें- कम बारिश से इंदौर में बदलेगी रबी की खेती, गेहूं का रकबा 30 हजार हेक्टेयर तक घटेगा; चना-सरसों की बोवनी बढ़ेगी
कांग्रेस का साफ कहना है कि भागीरथपुरा के रहवासियों की पीड़ा और उनकी जायज मांगों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। परिवारों से विस्तार से चर्चा करने के बाद जो भी प्रमुख मुद्दे और मांगें सामने आएंगी, उन्हें आधार बनाकर ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी की जा रही है। पार्टी अब जनता से मिले इसी फीडबैक के दम पर अपने अगले उग्र आंदोलन का खाका खींचेगी।