• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

नेपाल के GenZ आंदोलन की तर्ज पर इंदौर के IET को बदनाम करने की साजिश, कुलपति ने की शिकायत

नेपाल के जेन-जी आंदोलन की तर्ज इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आइईटी) के अंतिम वर्ष के छात...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 09:19:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Sep 2025 09:19:44 PM (IST)
नेपाल के GenZ आंदोलन की तर्ज पर इंदौर के IET को बदनाम करने की साजिश, कुलपति ने की शिकायत
GenZ आंदोलन की तर्ज पर इंदौर के IET को बदनाम करने की साजिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नेपाल के जेन-जी आंदोलन की तर्ज इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आइईटी) के अंतिम वर्ष के छात्र अपने ही संस्थान को बदनाम करने का माहौल बनाने की तैयारी करने लगे। इसके लिए जूनियर छात्रों को उकसाया गया। फर्जी ई-मेल, इंस्टाग्राम, फेसबुक अकाउंट बनाए गए। इन पर रोजाना पोस्ट करने को कहा गया।

जेन-जी की तर्ज पर आंदोलन की साजिश

दरअसल, जूनियर छात्रों से पूछताछ में यह सामने आया कि गत 29 अगस्त को रैगिंग मामले में अंतिम वर्ष के चार छात्रों पर एंटी रैगिंग कमेटी ने कार्रवाई की थी। इससे सीनियर छात्र बौखलाए हुए थे और उन्होंने जेन-जी की तर्ज पर आंदोलन की साजिश रच ली। यह राजफाश आइईटी की एंटी रैगिंग कमेटी की जांच में हुआ है तो मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई ने पुलिस से शिकायत की। भंवरकुआं थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


पूरी रणनीति गोपनीय रखने की हिदायत

बता दें कि जेन-जी आंदोलन के लिए ही गत गुरुवार को रात तीन से चार बजे के बीच कुछ जूनियर छात्रों ने हॉस्टल में सीसीटीवी और डीवीआर तोड़ दिए। जांच में सामने आया कि जूनियर को वाट्सएप ग्रुप पर सीनियर ने हास्टल में तोड़फोड़ करने के निर्देश दिए। इसकी एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच शुरू की तो पूछताछ में जूनियर छात्रों ने बताया कि एक दिन पहले सोमवार को सीनियरों ने जूनियर छात्रों की बैठक ली थी। इसमें उन्हें हास्टल में तोड़फोड़ करने को कहा गया और इसकी पूरी रणनीति गोपनीय रखने की हिदायत भी दी गई।

आरोपी छात्र किसी भी छात्र संगठन से नहीं

जूनियर छात्रों के लिए बनाए वाट्सएप ग्रुप की चैट भी हटवा दी। एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों ने जूनियर छात्रों से पूछताछ की और उनके मोबाइल खुलवाए। उसमें एक छात्र के फोन में वाट्सग्रुप की चैटिंग पकड़ ली। इसमें साजिश देख सभी दंग रह गए। आइईटी के निदेशक डॉ. प्रतोष बसंल का कहना है कि आरोपित छात्र किसी भी छात्र संगठन से नहीं जुड़े हैं। इनमें दो छात्र सिविल ब्रांच से बीटेक कर रहे हैं।

रैगिंग और हॉस्टल में तोड़फोड़ की घटना को लेकर समिति ने जांच की। उनकी रिपोर्ट में नेपाल के जेन-जी आंदोलन की तर्ज पर कैंपस का माहौल खराब करने का जिक्र है। मगर यह अभी जांच का विषय है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को जांच करने के लिए लिखा गया है। कुछ विद्यार्थियों को होस्टल के बाहर भी निकाला जाएगा। इसके साथ ही हास्टल में नुकसान की भरपाई विद्यार्थियों से की जाएगी। - डॉ. राकेश सिंघई, कुलगुरु, डीएवीवी

इसे भी पढ़ें... देवास में थम नहीं रही दुकान वालों की दादागिरी... प्रसाद नहीं ली तो UP के परिवार से मारपीट