
इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि, Corona Curfew Indore। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए इंदौर में पुलिस प्रशासन ने बुधवार को मैदान संभाल लिया। जनता कर्फ्यू में लाकडाउन जैसी सख्ती देखने को मिली। सुबह घूमने निकले लोगों को पकड़ा और अस्थाई जेल भेज दिया। कईं जगहों तो बीआरटीएस में ही बंद कर दिया। बैरिकेड लगा कर हवालात बना दिया। डीआइजी मनीष कपूरिया और कलेक्टर मनीषसिंह ने मंगलवार रात ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की बैठक लेकर सख्ती की रुपरेखा तैयार कर ली थी। सुबह 7 बजे शहर के सभी थाना प्रभारियों, सीएसपी, एसडीएम और एडीएम को मैदान में तैनात कर दिया। पुलिस ने जगह जगह बैरिकेड लगाकर आने जाने वालों पर सख्ती शुरू कर दी। बगैर कारण घूमने वालों को रोका और अस्थाई जेल भेज दिया। एलआइजी चौराहा पर टीआइ विनोद दीक्षित ने बीआरटीएस को बैरिकेड लगा कर हवालातनुमा बना दिया। बाद में सभी को अस्थाई जेल भी भेजा।
Corona Curfew Indore: इंदौर में शुरू हुई सख्ती, बीआरटीएस को बनाया अस्थाई जेल#Indore #CoronaCurfew pic.twitter.com/n4i9BG9YAr
— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 21, 2021
महंगी पड़ी तफरीह : सिटी बसों में भर-भर कर भेजा
बीआरटीएस लेन में बैरिकेड लगा दिए और जो भी घुमता हुआ पकड़ाया उसे लेन के अंदर कर दिया। इसके बाद सिटी बस में छह-आठ घंटे बंद रखा। एमआइजी थाना टीआइ विनोद दीक्षित के मुताबिक अमला सुबह साढ़े छह बजे ही चौराहा पर पहुंच गया था। विजयनगर की ओर से आने वाला रास्ता रोक दिया और एलआइजी से विजयनगर जाने वाली लेन में बैरिकेड लगा दिए। जिनके पास बाहर निकलने का सही कारण नहीं था उसे पकड़ लिया और बीआरटीएस की आइ बस लेन में खड़ा कर दिया। बाद में सिटी बस बुलाई और उसमें छह से आठ घंटे तक बंद रखा। शाम तक 46 लोगों को कर्फ्यू उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। शाम को तहसीलदार हर्षा वर्मा द्वारा जमानत देने पर रिहा किया गया।
Corona Curfew Indore: इंदौर में शुरू हुई सख्ती, बेवजह बाहर निकलने वालों को भेज रहे अस्थाई जेल#Indore #CoronaCurfew pic.twitter.com/CIqPQJyzOp
— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 21, 2021
लोगों का आरोप : अचानक बढ़ाई सख्ती
लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने मंगलवार रात फैंसला लिया और धारा 144 के आदेशों में संसोधन कर सख्ती शुरू कर दी। नौकरी, मजदूरी, कारखाना जाने वालों को भी पकड़ लिया और अस्थाई जेल भेज दिया।
डांसर’ ने करवाई करसत, माफी मांग कर छुटे
यातायात थाना के हवलदार रंजीतसिंह ने रीगल तिराहा पर सख्ती की। दोपहिया सवारों को पकड़ा और कान पकड़ कर उठक बैठक लगवाई। हवलदार ने साथ-साथ कसरत की और घुमते पकड़ाये युवकों से भी कसरत करवाई। पसीना बहा तो लोग माफी मांगने लगे। हवलदार ने दिनभर में करीब 100 लोगों को इसी तरह सजा दी और छोड़ दिया।