• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona in Indore: इंदौर में फिर मिला कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिन तक नहीं दी जानकारी

Corona in Indore: अब तक दो लाख से अधिक मरीज मिल चुके, 1472 लोगों की हो चुकी मौत।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 09 Dec 2023 09:28:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Dec 2023 08:21:44 AM (IST)
Corona in Indore: इंदौर में फिर मिला कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिन तक नहीं दी जानकारी

HighLights

  1. 75 वर्षीय यह मरीज हरदा का रहने वाला है और किसी काम से इंदौर आया था।
  2. सर्दी-खांसी होने पर निजी अस्पताल पहुंचा तो जांच में कोरोना पाजिटिव निकला।
  3. विभाग के अधिकारियों का कहना- अक्टूबर में भी एक बुजुर्ग पाजिटिव निकला था।

Corona in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर सहित प्रदेश में कोरोना का लंबे समय से कोई मरीज नहीं मिला था, जिसे देखकर लग रहा था कि अब प्रदेश कोरोना मुक्त हो गया है। लेकिन हाल ही में इंदौर में कोरोना का एक नया मरीज सामने आया है। इसकी सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, क्योंकि करीब एक वर्ष बाद यहा मरीज मिला है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर में भी एक बुजुर्ग कोरोना पाजिटिव आ चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि 75 वर्षीय मरीज 24 नवंबर को कोविड पाजिटिव आया था। यह हरदा का रहने वाला है और यहां किसी काम से आया था। इस दौरान उन्हें सर्दी-खांसी हो गई तो निजी अस्पताल में डाक्टर को दिखाने गए थे। इस दौरान डाक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उन्हें कोरोना है। इसके बाद वे होम आइसोलेशन में रहे और अब पूरी तरह ठीक हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग को कोरोना पाजिटिव मरीज की जानकारी पहले से ही मिल गई थी, लेकिन उसने 15 दिनों से इसे किसी को नहीं बताया। जब बात बाहर आई तो कह रहे हैं कि मरीज पाया गया था।


naidunia_image

अब तक मिल चुके दो लाख से अधिक मरीज

बता दें कि इंदौर में कोरोना के शुरुआती दिनों से ही मरीज मिलना शुरू हो गए थे। अब तक इंदौर में 2,12,861 कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 1472 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वहीं 211389 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कहीं नहीं हो रहा प्रोटोकाल का पालन

कोरोना के समय इंदौर में इतनी जान जाने के बाद भी अभी भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी प्रोटोकाल का कोई पालन नहीं करवाया जा रहा है। शहर में बिना मास्क के फिर से लोग सड़कों पर घूमने लगे हैं। भीड़ भी शहर के लगभग सभी इलाकों में देखने को मिल रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब संक्रमण को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी भी अपराधियों की और विदेश जाने वाले लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

होम आइसोलेशन के बाद अब स्वस्थ

कोरोना का एक मरीज 24 नवंबर को मिला था, जो होम आइसोलेशन के बाद अब बिल्कुल स्वस्थ है। निजी अस्पताल में सर्दी-खांसी होने पर जांच करवाने गया था, इसी दौरान पाजिटिव आया था। - डा. अमित मालाकर, नोडल अधिकारी