• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Virus in Indore: मालदीव घूमकर आया युवक निकला कोरोना पाजिटिव, इंदौर में अलर्ट

Corona Virus in Indore: साथ गई महिला भी छह दिन पहले आई थी पाजिटिव। सप्ताह में दो तो एक माह के अंदर तीन मरीज आए सामने।

By Vinay YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Tue, 19 Dec 2023 09:45:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Dec 2023 07:28:26 AM (IST)
Corona Virus in Indore: मालदीव घूमकर आया युवक निकला कोरोना पाजिटिव, इंदौर में अलर्ट

HighLights

  1. युवक को सात दिन के लिए आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं परिजन को सतर्कता बरतने को कहा है।
  2. युवक के साथ गई 33 वर्षीय महिला भी 13 दिसंबर को कोरोना पाजिटिव आई थी, जिसे मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया।
  3. इससे पहले हरदा का रहने वाला 75 वर्षीय मरीज इंदौर आया था, जो 24 नवंबर को कोरोना पाजिटिव मिला था।

Corona Virus in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देश में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। कई राज्यों में कोरोना के नए मामले सामने आने लगे हैं। इंदौर में भी एक माह के अंदर दूसरा कोरोना पाजिटिव मरीज सामने आया है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को पलासिया क्षेत्र में रहने वाला 38 वर्षीय युवक कोरोना पाजिटिव आया है। युवक अंतरराष्ट्रीय यात्री है। हाल ही में वह मालदीव से इंदौर आया है। शहर में आने के बाद उसकी तबीयत खराब हो रही थी। हल्के लक्षण आने पर कोरोना की जांच करवाई तो वह पाजिटिव निकला। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में है। वहीं साथ गई 33 वर्षीय महिला भी 13 दिसंबर को कोरोना पाजिटिव आई थी, जिसे मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी सावधानियां बरतने की हिदायत दी है। उन्हें भी अभी घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को अब अन्य देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर बनाए रखने की आवश्यकता है।


naidunia_image

प्रोटोकाल का नहीं हो रहा पालन

बता दें कि इससे पहले हरदा का रहने वाला 75 वर्षीय मरीज 24 नवंबर को कोरोना पाजिटिव आया था। इस मरीज को भी बुखार के सामान्य लक्षण थे। शहर में लोग अब किसी प्रोटोकाल का कोई पालन नहीं कर रहे हैं। शहर में बिना मास्क के फिर से लोग सड़कों पर घूमने लगे हैं। भीड़ भी शहर के लगभग सभी इलाकों में देखने को मिल रही है।

जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

आइडीएसपी नोडल अधिकारी डा. अमित मालाकार ने बताया कि दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया था और महिला मरीज को मंगलवार को होम आइसोलेशन से बाहर कर दिया है। वहीं पुरुष को आइसोलेशन में सात दिन बाद बाहर कर दिया जाएगा। जिला महामारी विशेषज्ञ डा. अंशुल मिश्रा ने कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों से हमने संपर्क किया है, किसी में कोई लक्षण नहीं है। दोनों मरीजों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए एम्स, भोपाल भेजे गए हैं।

दो लाख से अधिक मरीज मिल चुके इंदौर में

इंदौर में कोरोना के शुरुआती दिनों से ही मरीज मिलना शुरू हो गए थे। अब तक इंदौर में 2,12,863 कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 1472 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वहीं 211389 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।