• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DAVV Result Update: लोकसभा चुनाव के कारण रिजल्‍ट प्रभावित, अब इस दिन परिणाम जारी करने की तैयारी

डीएवीवी के 80 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है, जिससे परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहा है।

By Kapil NileyEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 08 May 2024 08:57:08 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 May 2024 08:57:08 AM (IST)
DAVV Result Update: लोकसभा चुनाव के कारण रिजल्‍ट प्रभावित, अब इस दिन परिणाम जारी करने की तैयारी
डीएवीवी ने रिजल्‍ट जारी करने के लिए तय की नई डेडलाइन

HighLights

  1. विश्वविद्यालय ने बढ़ाई रिजल्‍ट जारी करने की डेडलाइन
  2. 15 मई बाद जारी होंगे परीक्षा परिणाम
  3. 80 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी कर रहे चुनाव में ड्यूटी

DAVV Result Update नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लोकसभा चुनाव की वजह से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के बाद अब परिणाम भी प्रभावित हो गए हैं। 30 अप्रैल को जारी होने वाले स्नातक अंतिम वर्ष के रिजल्ट अब तक तैयार नहीं हुए। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने डेडलाइन आगे बढ़ाई है।

अधिकारी और कर्मचारियों की निर्वाचन कार्यों में ड्यूटी लगने से विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब 15 मई बाद तीन बीबीए के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हुआ है।

80 से ज्यादा कर्मचारियों-अधिकारियों की ड्यूटी

स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा 5 मार्च से शुरू हुई थी, जिसमें बीए-बीएससी को छोड़कर बाकी पाठ्यक्रम की परीक्षा खत्म हो चुकी है। इसमें बीबीए, बीसीए, बीकाम, बीए पत्रकारिता, बीएसडब्ल्यू आदि पाठ्यक्रम शामिल है। इनकी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। पहले विश्वविद्यालय ने बीबीए हाॅस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, फारेन ट्रेड और होटल मैनेजमेंट जैसे छोटे पाठ्यक्रम के रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी करने पर जोर दिया। मगर इस बीच विश्वविद्यालय के परीक्षा और गोपनीय विभाग के 80 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की चुनाव कार्यों में ड्यूटी आ चुकी है। अब परिणाम पर असर दिखने लगा है।


10 जून तक बीकॉम का रिजल्‍ट

विश्वविद्यालय ने रिजल्ट जारी की डेडलाइन को पंद्रह से बीस दिन आगे बढ़ा दिया है। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि 15 से 20 मई के बीच बीबीए के रिजल्ट निकाले जाएंगे। उसके बाद 10 जून तक बीकाॅम का रिजल्ट दिया जाएगा। वे बताते है कि बीए-बीएससी की परीक्षा लोकसभा चुनाव की वजह से आगे बढ़ाई है, जो 15 जून तक खत्म होगी।