• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पढ़िए हरदा ब्लास्ट की आंखों देखी: धमाके से 40 KM तक कांपी धरती, टीन शेड से कटे लोगों के हाथ, ढहे कच्‍चे मकान

MP Harda Blast: हरदा स्थित पटाखा फैक्‍ट्री में हुए विस्फोट से 40 किमी दूर तक धरती कांप गई। 500 मीटर के दायरे में जो मकान आया वो धराशाई हो गया।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 06 Feb 2024 03:16:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Feb 2024 03:47:19 PM (IST)
पढ़िए हरदा ब्लास्ट की आंखों देखी: धमाके से 40 KM तक कांपी धरती, टीन शेड से कटे लोगों के हाथ, ढहे कच्‍चे मकान
हरदा ब्‍लास्‍ट की इनसाइड स्‍टोरी

HighLights

  1. मगरधा रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट
  2. 40 किमी दूर तक धरती में हुआ कंपन
  3. कच्‍चे मकान हुए धराशाई

MP Harda Blast भरत मानधन्‍या इंदौर। हरदा के मगरदा रोड स्थित बैरागढ़ क्षेत्र में मंगलवार को पटाखा फैक्‍ट्री में हुए विस्फोट से पूरा क्षेत्र दहल गया। आलम कुछ यूं था कि धमाके की आवाज के बाद सभी अपने-अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। मौके से करीब 40 किलोमीटर दूर का क्षेत्र दहल कर। कच्‍चे मकान गिर गए, सरकारी अस्पताल के कांच चटक गए। इस हादसे को लेकर 'नईदुनिया' ने स्थानीय व्यक्ति से बात की, जिसने हादसे का आंखों देखा हाल बताया।

मै संतोष कसदे सुबह 11.30 बजे पटाखा फैक्‍ट्री से 800 मीटर दूर स्थिति घंटाघर बाजार में खड़ा था। इसी समय पटाखा फैक्‍ट्री में छोटा विस्फोट हुआ। विस्फोट सुनकर कुछ लोग मदद के लिए फैक्ट्री की ओर दौड़े। लेकिन 11.40 पर फैक्ट्री में एक बड़ा विस्फोट हुआ और मौके पर चीख-पुकार मच गई और जो लोग मदद के लिए गए थे, वे लोग भी भागने लगे। बड़े धमाके से घंटाघर बाजार भी दहल गया और व्यापारी अपनी दुकान बंद कर भागने लगे और ग्राहक भी अपने वाहन वहीं छोड़कर भाग गए। फैक्ट्री से उठे धूल के कण घंटाघर बाजार तक आ गए और कुछ ही देर में बाजार खाली हो गया।


बकौल संतोष कसदे, फैक्ट्री में ब्लास्ट से पत्थर, लोहे के टुकड़े और टीन शेड 500 मीटर दूर तक उड़कर गिरेऔर भागने वाले लोगों को जाकर लगे। पत्थर सिर में लगने से किसी की मौके पर ही मौत हो गई, तो टीन शेड से किसी का हाथ ही कट गया। मौके से 5000 मीटर की दूरी पर जितने भी मकान थे, वे सब इसकी जद में आ गए। कच्‍चे मकान तो धराशाई हो गए। करीब एक घंटे तक पटाखा फैक्‍ट्री में विस्‍फोट होते रहे।

40 किमी दूर तक कांप गई धरती

पटाखा फैक्‍ट्री में हुए विस्फोट की गूंज और कंपन दूर-दूर तक महसूस की गई। माैके से 40 किलोमीटर दूर सिवनी मालवा स्थित है, धमाके से यहां तक की धरती कांप गई। इतना ही नहीं बैरागढ़ से करीब 30 किमी दूर स्थित टिमरनी, 35 किमी दूर स्थित खिड़किया और इतनी ही दूर स्थित खातेगांव में इन धमाकों की गूंज से धरती कांप गई।

दो किलोमीटर दूर चल रही थी जनसुनवाई

मौके से दो किलोमीटर दूर स्थित जिला पंचायत कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी, जब धमाके हुए तो सभी वहां से निकल गए और 10 से 15 मिनट बाद भी अधिकारी मौके पर पहुंचना शुरू हो गए।

#WATCH मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग बुझाने का काम जारी है। आज सुबह फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था।

हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 59 अन्य घायल हैं। pic.twitter.com/vqHtGcZxw5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2024

सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग के कांच चटके

बैरागढ़ से ही करीब दो किमी दूर सरकारी अस्पताल भी है, धमाका हुआ तो अस्पताल के कांच चटक गए। इसके साथ ही आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

500 मीटर दूर था पेट्रोल पंप

जिस स्थान पर हादसा हुआ उससे महज 500 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप भी है। गनीमत रही कि आग की लपटें वहां तक नहीं पहुंची, वरना वहां भी भारी घटना हो सकती है।