• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Instagram पर दोस्ती प्यार-इकरार और दुष्कर्म... Indore में युवती को मुस्लिम युवक ने बनाया हवस का शिकार

Love Jihad: पुलिस के अनुसार, युवती की दो वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम पर नौशाद नामक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। 22 अगस्त को ...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 29 Aug 2025 07:05:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Aug 2025 07:05:29 PM (IST)
Instagram पर दोस्ती प्यार-इकरार और दुष्कर्म... Indore में युवती को मुस्लिम युवक ने बनाया हवस का शिकार

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर युवती को दोस्ती करना भारी पड़ी
  2. नौशाद ने बहन के घर ले जाकर दुष्कर्म किया
  3. इस्लाम कबूलकर धर्म बदलने का दबाव भी बनाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एक हिंदू युवती को मुस्लिम नौशाद मोहम्मद से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना भारी पड़ गया। उसने मिलने के बहाने बुलाया और युवती को अपनी बहन नीलोफर के धार जिले में सरदारनगर स्थित घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद इस्लाम ग्रहण करके मुसलमान बनने का दबाव बनाने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने नौशाद मोहम्मद के खिलाफ दुष्कर्म, एट्रोसिटी एक्ट, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

दोस्ती के बाद किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार, युवती की दो वर्ष पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौशाद नामक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। 22 अगस्त को नौशाद ने युवती को डरा-धमकाकर धार जिले के सरदारपुर स्थित अपनी बहन नीलोफर के घर ले गया और उसे अपनी पत्नी बताया। आरोपित ने युवती से जबरन संबंध बनाए और इस्लाम कबूलने का दबाव भी डाला।


यह भी पढ़ें- MP- 6 बजे 6 बड़ी खबरें : कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का कोर्ट में सरेंडर, पन्ना में महामारी से 2 दिन में 5 मौत

पुलिस ने मामला किया दर्ज

युवती के स्वजन ने बाणगंगा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। युवती नौशाद की बहन के घर से किसी तरह भागकर बस से इंदौर पहुंची और परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद 25 अगस्त को युवती ने अपने स्वजन के साथ मिलकर बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बाणगंगा पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश जारी है।