Swachh Survekshan: इंदौर की अंगुली थाम देपालपुर ने तय किया 1710 से शीर्ष तक के सफर
इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने मिलकर स्वच्छता को लेकर देश में अपना नाम कर दिया है।
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 09:05:34 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 09:09:54 AM (IST)
सुपर स्वच्छ जोड़ी का पुरस्कार की ट्राफी लेकर दिल्ली से देपालपुर पहुंची नगर परिषद अध्यक्ष अनीता पुरी गोस्वामी।नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सितंबर 2025 में इंदौर को देपालपुर की सफाई व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी मिली थी उस वक्त हालत बिलकुल उलट थे। कोई सोच भी नहीं सकता था कि 20-22 हजार की जनसंख्या वाला यह शहर ऐसा कमाल दिखाएगा कि पूरे देश में उसकी चर्चा होने लगेगी। एक वर्ष पहले जो शहर 1710 वीं रैंक पर था वह अचानक शीर्ष में शामिल हो गया।
यह सब कुछ रातोंरात नहीं हुआ। इसके पीछे इंदौर के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मेहनत तो है ही, लेकिन सबसे ज्यादा योगदान रहा है देपालपुर की जनता और वहां के सफाई मित्रों के। इंदौर से प्रेरणा लेकर देपालपुर की जनता संकल्पित हुई और इसी संकल्प से निकला राष्ट्रपति पुरस्कार तक के रास्ता।
यह किया देपालपुर ने
- देपालपुर ने सबसे पहले स्वच्छता की बुनियादी कार्यशैली समझी। घर-घर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे को घर से ही अलग-अलग करना, नियमित सफाई और कचरे के उचित निपटान के तरीके को समझा। सफाई को अभियान बनाकर रोजमर्रा की व्यवस्था बनाई।
- परिषद और जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को स्वच्छता के महत्व बताया। उन्हें घरों में कचरा अलग-अलग रखने, सड़क पर कचरा नहीं फेंकने और सफाई व्यवस्था में सहयोग करने के लिए जागरूक किया।
- देपालपुर ने सड़कों को सिर्फ साफ ही नहीं किया बल्कि इस बात की निगरानी की व्यवस्था भी की कि शिकायतों के समाधान कैसे हो रहा है। इसके लिए पृथक से व्यवस्था की गई।
स्वच्छता की रैंकिंग में देपालपुर पर ऐसे लगाई छलांग
मौजूदा स्थिति
- 25 हजार की आबादी, 3200 घर
- 15 वार्ड : 7 टन गीला-सूखा कचरा निकला है प्रतिदिन
- 65 सफाई कर्मचारी
- 5 टन प्रतिदिन क्षमता के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी शेड
- 20 केएलडी प्रतिदिन क्षमता के सैप्टिक टैंक से निकले मल के उपचार के प्लांट
इस तरह बदली तस्वीर
- पुराने डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन हटाए, पांच नए वाहन मिले।
- राज्य सरकार से 40 लाख रुपये फंड स्वच्छता के कार्यों के लिए मिला।
- सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय निकाय सहित अलग-अलग विभागों को जोड़कर सुधार कार्य किए।
- सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की योजना बनी।
- 30 सितंबर को इंदौर नगर निगम के देपाल नगर परिषद के साथ एमओयू हुआ। तीन माह में घरों से कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुधरी।
- देपालपुर के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर सालों से जमा करीब 1250 टन पुराना कचरा साफ किया गया। 2 एकड़ जमीन को 'जीरो वेस्ट क्षेत्र' के रूप में विकसित किया गया।
यह भी पढ़ें- स्वच्छता में फिर नंबर-1 बना MP: देश में सबसे ज्यादा 9 शहरों को पुरस्कार,राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
इंदौर ने यह किया
- अपने सालों के अनुभव के लाभ देपालपुर को दिया।
- इंदौर के देपालपुर के मेंटर बनने के बाद निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने देपालपुर के लगातार दौरे किए। उन्होंने समय-समय पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और नालियों की सफाई के निरीक्षण किया
- देपालपुर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था में बदलाव किया गया।
- इंदौर की तर्ज पर देपालपुर को भी आवारा पशु मुक्त बनाने के प्रयास शुरू हुए। शहर की सड़क पर घूम रहे सैकड़ों मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजा।
- जनजागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाए गए, डस्टबिन बांटे गए। लोगों को समझाया गया कि सफाई के कोई विकल्प नहीं है।
- नागरिकों में सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने, सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग कम करने के लिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें- स्वच्छता में नंबर-1 की कुर्सी छूटी तो मीम्स की बौछार, AQI पर भी इंदौरियों ने ली चुटकी