• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

स्वच्छता में नंबर-1 की कुर्सी छूटी तो मीम्स की बौछार, AQI पर भी इंदौरियों ने ली चुटकी

Swachh survekshan 2026: किसी ने सफाई मित्रों को दिया उपलब्धि का श्रेय तो किसी ने इंदौर शहर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल।

By Pooja GiteEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 07:47:26 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 08:06:20 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
स्वच्छता में नंबर-1 की कुर्सी छूटी तो मीम्स की बौछार, AQI पर भी इंदौरियों ने ली चुटकी
इंदौर का राजवाड़ा। फाइल फोटो

HighLights

  1. पुरस्कार समारोह की तस्वीरों और वीडियो को लेकर भी टिप्पणियां सामने आईं
  2. इंदौर शहर के विकास कार्यों को लेकर भी लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की
  3. एक यूजर ने लिखा- मेट्रो से पहले बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आठ साल तक देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा अपने नाम रखने वाले इंदौर के इस बार सुपर स्वच्छ लीग में शीर्ष तीन में जगह नहीं बना पाने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में दूसरा स्थान मिलने पर कहीं उपलब्धि का उत्साह नजर आया तो कहीं नंबर-1 का ताज छूटने की कसक दिखाई दी। मीम्स, तंज और सवालों के बीच लोगों ने शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर प्रदूषण और विकास कार्यों तक पर अपनी राय रखी।


टॉपर से मेंटर बनने तक का सफर

कुछ यूजर्स ने इंदौर की तुलना उस विद्यार्थी से की, जो लगातार परीक्षा में अव्वल आने के बाद अब दूसरे शहरों को पढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी निभा रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने पोहा-जलेबी के साथ उदास इंदौरियों के मीम्स साझा कर नंबर-1 का खिताब छूटने पर चुटकी ली। कई लोगों ने सफाई मित्रों और नगर निगम की टीम को बधाई देते हुए उनकी मेहनत को शहर की असली उपलब्धि बताया।

पुरस्कार समारोह की तस्वीरों पर भी उठे सवाल

पुरस्कार समारोह की तस्वीरों और वीडियो को लेकर भी टिप्पणियां सामने आईं। एक यूजर ने सवाल उठाया कि तस्वीरों में देपालपुर की टीम नजर नहीं आ रही है, जबकि पुरस्कार इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला है। देपालपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी समारोह में शामिल किए जाने की बात कही गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने महापौर को समारोह में ले जाने और इस पर हुए खर्च को लेकर सवाल उठाए।

मेट्रो से पहले बुनियादी सुविधाओं की जरूरत

शहर के विकास कार्यों को लेकर भी लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने मेट्रो ट्रेन की जरूरत पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर को मेट्रो से पहले बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ लोगों ने सड़कों पर कचरा, धूल, जलभराव और यातायात अव्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता का मूल्यांकन केवल सर्वेक्षण के समय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की व्यवस्था के आधार पर होना चाहिए।

सफाई मित्रों की मेहनत याद दिलाई

एक यूजर ने सुबह तीन बजे से सफाई में जुटने वाले कर्मचारियों के सम्मान की बात कही। साथ ही टिप्पणी की कि लोग कभी-कभार फोटो खिंचवाने के लिए हाथ में झाड़ू थाम लेते हैं, लेकिन बाद में खुद ही सड़कों पर कचरा फैलाते हैं। ऐसे में सफाई मित्रों की मेहनत के साथ नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

यह भी पढ़ें- धूल और धुएं की गिरफ्त में इंदौर, दम घोटने वाली हुई शहर की हवा, रीगल चौराहे पर AQI 277 दर्ज

एक्यूआई में नंबर वन आने की कोशिश

वायु प्रदूषण को लेकर भी लोगों ने मजेदार टिप्पणियां कीं। एक यूजर ने लिखा, 'कोई बात नहीं, स्वच्छता में फिर से नंबर-1 नहीं आए, लेकिन एक्यूआई में नंबर-1 आने की पूरी कोशिश तो की थी न!' वहीं एक अन्य टिप्पणी में एक्यूआई के 1700 पार होने पर अगली बार 5000 पार करने का लक्ष्य रखने की बात कहकर शहर की बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर तंज कसा गया।

यह भी पढ़ें- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: एमपी के 9 शहरों ने बढ़ाया मान, उज्जैन-देवास देश में नंबर-1, जबलपुर को दूसरा स्थान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।