• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

जीएसटी के बदलते स्वरूप पर मंथन, इंदौर में दो दिन जुटेंगे देशभर के सीए

इंदौर में 18 और 19 नवंबर 2026 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जीएसटी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'नवचिंतन' आयोजित किया जा रहा है।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 02:37:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 02:47:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जीएसटी के बदलते स्वरूप पर मंथन, इंदौर में दो दिन जुटेंगे देशभर के सीए
जीएसटी को लेकर देशभर से आ रहे सीए करेंगे चर्चा। - फाइल फोटो

HighLights

  1. जीएसटी परिषद के बदलाव, फेक इनवाइसिंग और एआई के उपयोग पर होंगे विशेष तकनीकी सत्र
  2. जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष सहित देश के दिग्गज कर विशेषज्ञ साझा करेंगे अपने विचार
  3. आगामी जीएसटी सुधारों पर होगी खास पैनल चर्चा, मालवा-निमाड़ से जुटेंगे सैकड़ों चार्टर्ड अकाउंटेंट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जीएसटी एवं अप्रत्यक्ष कर समिति की ओर से इंदौर शाखा के आतिथ्य में जीएसटी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘नवचिंतन- बदलते जीएसटी की नई दिशा’ आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन 18 एवं 19 नवंबर 2026 को इंदौर के आनंद मोहन माथुर सभागृह में होगा।

जीएसटी के बदलते स्वरूप, नवीनतम कानूनी प्रावधानों, न्यायिक निर्णयों एवं व्यावहारिक चुनौतियों पर केंद्रित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे।

सम्मेलन में आईटीसी एवं फेक इनवाइसिंग से संबंधित महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग, जीएसटी परिषद की बैठक में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन, सर्च एवं सीजर तथा सरकारी आपूर्ति में आरसीएम जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

सम्मेलन में जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष एसके मिश्रा एवं कस्टम्स, एक्साइज एंड सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष डॉ. रचना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कमिश्नर, सीजीएसटी पीयूष भाटी और जीएसटी एवं आईडीटी समिति के चेयरमैन सीए उमेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


पैनल चर्चा भी आयोजित होगी

इंदौर शाखा के चेयरमैन सीए समकित भंडारी ने बताया कि सीए बिमल जैन (दिल्ली), सीए आंचल कपूर (अमृतसर), डॉ. एडवोकेट सीए अविनाश पोद्दार (सूरत), एडवोकेट सीए जतिन हरजाई (जयपुर), सीए रोहिणी अग्रवाल (नई दिल्ली), सीए उमंग तलाटी (मुंबई), सीए सुनील पी जैन, सीए उमेश गोयल और सीए कृष्णा गर्ग सहित अनेक प्रतिष्ठित विशेषज्ञ वक्ता मार्गदर्शन देंगे। जीएसटी के आगामी सुधारों पर पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सोना खरीदने से पहले समझ लें बिल का पूरा कैलकुलेशन! मेकिंग चार्ज से लेकर GST तक, जानें ज्वेलर आपसे किन-किन चीजों का वसूलता है पैसा

कार्यक्रम निदेशक सीसीएम सीए पंकज शाह और सह-समन्वयक व क्षेत्रीय परिषद उपाध्यक्ष सीए अंकुश जैन ने बताया कि इंदौर के साथ उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, खंडवा और खरगोन सहित मालवा एवं निमाड़ अंचल के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में सीए सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रदेश के विभिन्न शहरों के प्रतिनिधियों ने भी पंजीयन कराया है।

यह भी पढ़ें- किसान संघ ने की कृषि उपकरणों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग, सरकार बोली- पहले ही दे रहे हैं बहुत राहत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।