• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: इंदौर में वनडे मैच के चलते रविवार सुबह 11 बजे से बंद हो जाएगा रेस कोर्स रोड

IND vs AUS: डायवर्जन के दौरान लैंटर्न चौराहे से जंजीरवाला चौराहे के बीच पासधारक वाहन ही जा सकेंगे। पासधारक तथा बिना पासधारकों के लिए रहेगी पार्किंग की...और पढ़ें

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Fri, 22 Sep 2023 09:21:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Sep 2023 09:26:10 PM (IST)
IND vs AUS: इंदौर में वनडे मैच के चलते रविवार सुबह 11 बजे से बंद हो जाएगा रेस कोर्स रोड

HighLights

  1. इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच।
  2. यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जारी किया डायवर्जन प्लान।
  3. एमजी रोड, रेसकोर्स रोड, भंडारी ब्रिज, राजकुमार ब्रिज के सर्किल में लोडिंग वाहन रहेंगे प्रतिबंधित।

IND vs AUS: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर दूसरा वन डे मैच रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया। डायवर्जन रविवार सुबह 11 बजे से मैच समाप्ति तक जारी रहेगा।

लैंटर्न चौराहे से जंजीरवाला चौराहा के बीच डायवर्जन होने की वजह से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। लैंटर्न चौराहे से जंजीरवाला चौराहे के बीच रेस कोर्स रोड 11 बजे से बंद हो जाएगा। इस दौरान केवल पास वाले वाहन ही जा सकेंगे। इसके अलावा एमजी रोड, रेसकोर्स रोड, भंडारी ब्रिज, राजकुमार ब्रिज के सर्किल में लोडिंग वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा।


naidunia_image

सभी प्रकार के वाहन रहेंगे डायवर्ट

रीगल तिराहे से पलासिया चौराहे के बीच पासधारकों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। राजवाड़ा और न्यू रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहनों को रीगल तिराहे से मधुमिलन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गीताभवन चौराहे से घंटाघर जाने वाला यातायात ढक्कनवाला कुआं होकर श्रीमाया होटल और मधुमिलन चौराहे के लिए जाएगा। रीगल तिराहे से एमजी रोड, हाई कोर्ट, पलासिया की ओर जाने वाला यातायात मधुमिलन के लिए जा सकते हैं।

विजय नगर से मरीमाता ऐसे जाएं

विजय नगर से राजकुमार ब्रिज होते हुए मरीमाता जाने वाला यातायात एलआइजी चौराहे से पाटनीपुरा चौराहा, परदेशीपुरा, कुलकर्णी भट्टा ब्रिज होकर मरीमाता जाएगा। मालवा मिल से इंडस्ट्री हाउस तिराहे की ओर जाने वाले वाहन पाटनीपुरा से एबी रोड होते हुए जाएंगे।

कैसे पहुंचें होलकर स्टेडियम

होलकर स्टेडियम जाने वाले हुकमचंद घंटाघर की ओर से तथा पंचम की फैल की ओर से आने वाले दर्शकों का प्रवेश जंजीरवाला चौराहे से होगा। इसके अलावा लैंटर्न चौराहे की तरफ से आने वाले दर्शक पैदल ही स्टेडियम तरफ आ सकते हैं। पासधारी वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का प्रवेश स्टेडियम की ओर प्रतिबंधित रहेगा। विवेकानंद स्कूल एवं बास्केटबाल काम्प्लेक्स में पार्किंग के लिए पास वाले वाहनों का प्रवेश घंटाघर की ओर से होगा। स्टेडियम के अंदर, बाहर, आइटीसी, अभय प्रशाल में पार्किंग के लिए पास वाले वाहनों का प्रवेश लैंटर्न चौराहे और यशवंत क्लब रोड की ओर से होगा।

यहां खड़े करें अपना वाहन

पासधारकों के लिए -

  • यशवंत क्लब
  • अभय प्रशाल एवं आइटीसी
  • बास्केटबाल काम्प्लेक्स
  • विवेकानंद स्कूल

बिना पासधारकों के लिए चिह्नित जगह-

  • बाल विनय मंदिर स्कूल
  • एसजीएसआइटीएस कैम्पस
  • पंचम की फैल स्थित मैदान