• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकट 22 सितंबर से, छात्रों-दिव्यांगों के लिए खास कोटा

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 होगा। छात्रों और दिव्यांगों के लिए 22 सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होगी, टिकट कूर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 10:16:10 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 10:32:10 AM (IST)
इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकट 22 सितंबर से, छात्रों-दिव्यांगों के लिए खास कोटा
इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकट 22 सितंबर से। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. छात्रों और दिव्यांगों के लिए 22 सितंबर से बुकिंग शुरू।
  2. छात्रों के टिकट 950 और 1200 रुपये में उपलब्ध होंगे।
  3. दिव्यांग दर्शकों के लिए टिकट की कीमत 400 रुपये होगी।

डिजिटल डेस्क। इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले इंडिया-वेस्टइंडीज टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए छात्रों और दिव्यांग खेल प्रेमियों के लिए टिकट की दरें तय कर दी गई हैं।

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद टिकट कूरियर के जरिए सीधे आपके घर पहुंच जाएगा। 22

सितंबर से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

छात्रों और दिव्यांगों के लिए स्पेशल कोटे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। यह बुकिंग विंडो 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक, या फिर कोटे के टिकट खत्म होने तक चालू रहेगी। टिकट खरीदने का माध्यम पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है।

जानिए क्या हैं टिकट के दाम

छात्रों के लिए ईस्ट स्टैंड (लोअर) का टिकट 950 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इसी स्टैंड के सेकंड फ्लोर के टिकट की कीमत 1200 रुपये तय की गई है। वहीं, दिव्यांग दर्शकों को नॉर्थ-वेस्ट गैलरी का टिकट 400 रुपये में मिलेगा। इन दोनों ही खास श्रेणियों (छात्र और दिव्यांग) में एक व्यक्ति केवल एक ही टिकट बुक कर पाएगा।


स्टूडेंट्स के लिए कड़े नियम और जरूरी दस्तावेज

एमपीसीए ने स्पष्ट किया है कि छात्र कोटे का लाभ केवल स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नियमित (रेगुलर) रूप से पढ़ाई करने वाले छात्रों को ही दिया जाएगा। अगर आप किसी कोचिंग या प्राइवेट एकेडमी के छात्र हैं, तो आपको यह सुविधा नहीं मिलेगी। बुकिंग के वक्त अपनी पहचान साबित करने के लिए छात्रों को चालू सत्र का आईडी कार्ड, बीते साल की मार्कशीट या फिर इस साल का हाफ-ईयरली (मिड-टर्म) रिजल्ट अपलोड करना अनिवार्य होगा।

दिव्यांग दर्शकों के लिए दिशा-निर्देश

दिव्यांग दर्शकों को टिकट बुक करते समय सिविल सर्जन या किसी सक्षम सरकारी अधिकारी द्वारा जारी किया गया वैध प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। जिन लोगों को व्हीलचेयर की जरूरत है, उन्हें फॉर्म भरते समय व्हीलचेयर टिकट का विकल्प चुनना होगा, लेकिन मैच वाले दिन स्टेडियम में व्हीलचेयर उन्हें अपनी ही लानी होगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर में 11 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के टिकटों की बुकिंग 22 सितंबर से

सीधे घर पहुंचेगा आपका टिकट

  • बुकिंग की प्रक्रिया को काफी सुरक्षित बनाया गया है। ऐप या वेबसाइट पर आपके द्वारा दस्तावेज अपलोड करने के बाद एमपीसीए उनकी अच्छे से जांच करेगा। अगर सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो आवेदक के रजिस्टर्ड व्हाट्सएप या ईमेल पर पेमेंट का एक लिंक भेजा जाएगा।
  • इस लिंक के माध्यम से पैसे जमा करते ही आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी और टिकट कूरियर से आपके पते पर भेज दिया जाएगा। इसके अलावा, आम दर्शकों के लिए जनरल कैटेगरी की टिकट बुकिंग 25 सितंबर से शुरू की जाएगी, जिसमें एक व्यक्ति एक साथ अधिकतम 4 टिकट तक खरीद सकेगा।

यह भी पढ़ें- रोहित-विराट नहीं बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज के सामने हथियार डालते थे पैट कमिंस, कहा- 100 गेंद खेलने के बाद कोई मौका नहीं देते