• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Indore में 'पतंग' उड़ाई तो होगी जेल... मौत होने पर दर्ज होगा हत्या का केस, कलेक्टर का आदेश जारी

मौत का कारण बन रहे चायनीज मांझे की बिक्री इंदौर में प्रतिबंध (Indore Chinese Manjha Ban) है, लेकिन इस धागे से पतंग उड़ाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएग...और पढ़ें

By prem jatEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 13 Jan 2026 06:34:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Jan 2026 06:34:57 PM (IST)
Indore में 'पतंग' उड़ाई तो होगी जेल... मौत होने पर दर्ज होगा हत्या का केस, कलेक्टर का आदेश जारी
Indore में 'पतंग' उड़ाई तो होगी जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मौत का कारण बन रहे चायनीज मांझे की बिक्री इंदौर में प्रतिबंध (Indore Chinese Manjha Ban) है, लेकिन इस धागे से पतंग उड़ाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने चायनीज मांझे का उपयोग करने को लेकर प्रतिबंधित आदेश जारी किए हैं। अब यदि चायनीज मांझे का उपयोग किया तो संबंधित व्यक्ति, दुकान संचालक और आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई होगी। यदि नाबालिग इसका उपयोग करते पाए गए, तो अभिभावक की जिम्मेदारी तय होगी।

पक्षी हो या लोग, सभी हो रहे घायल

चायनीज मांझे से लगातार हादसे हो रहे है। कई पक्षी इस धागे में फंसकर घायल हुए हैं और कुछ की मौत भी हो चुकी है। वहीं सड़क पर चलने वाले लोग और वाहन चालक भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ मामलों में जान भी गई है। इन घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा (Collector Shivam Verma) ने पहले ही चायनीज मांझे के उपयोग पर रोक लगा दी है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है।


किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे चायनीज मांझे से पतंगबाजी कर रहे हैं, जो कानून का उल्लंघन है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यदि चायनीज मांझे के कारण किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो दोषी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

चायनीज मांझे का उपयोग न करने की अपील

इस धारा में पांच साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही प्रतिबंध आदेश तोड़ने पर धारा 223 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की गई है कि वे चायनीज मांझे का उपयोग न करें और सुरक्षित सूती धागे का ही इस्तेमाल करें, ताकि लोगों और पक्षियों की जान बचाई जा सके।

यह भी पढ़ें- MP High Court on Chinese Manjha: नाबालिग ने उड़ाया चाइनीज मांझा तो जेल जाएंगे माता-पिता!