• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: नौकरी के नाम पर इंदौर में 200 से ज्यादा युवाओं से वसूले लाखों रुपये, कंपनी पर छिंदवाड़ा में दर्ज है केस

Indore Crime News: इंटरनेशिया कंपनी कर रही नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी। कंपनी के इंदौर स्थित दफ्तर पहुंची नईदुनिया की टीम।

By Lokesh SolankiEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 09:00:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Feb 2024 09:00:32 PM (IST)
Indore Crime News: नौकरी के नाम पर इंदौर में 200 से ज्यादा युवाओं से वसूले लाखों रुपये, कंपनी पर छिंदवाड़ा में दर्ज है केस
नईदुनिया की टीम दत्त नगर स्थित इंटरनेशिया कंपनी के दफ्तर पहुंची तो वहां कई युवा ट्रेनिंग के लिए मौजूद थे।

HighLights

  1. मुख्य कर्ताधर्ता बाहर रहकर नेटवर्क चलाता है। एजेंट युवाओं को लाते हैं फिर वे ही रुपया जमा करवाते हैं।
  2. इंदौर में चार लिखित शिकायतें पुलिस तक पहुंची हैं। सभी ने नौकरी देने के नाम पर रुपया वसूलने की बात कही है।
  3. इंटरनेशिया इंडिया मार्केटिंग के खिलाफ शिकायत करने वाली सभी युवतियां आदिवासी अंचल की हैं।

Indore Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। डायरेक्टर सेलिंग की आड़ में मल्टीलेवल मार्केटिंग का जाल बुनने वाली इंटरनेशिया कंपनी इंदौर में अब तक 200 से ज्यादा युवाओं से लाखों रुपये वसूल चुकी है। खास बात है कि मुख्य कर्ताधर्ता बाहर रहकर नेटवर्क संचालित करता है। एजेंट युवाओं को लाते हैं फिर वे ही रुपया जमा करवाते हैं।

इसी कंपनी के खिलाफ बीते महीनों में छिंदवाड़ा में एफआइआर दर्ज हो चुकी है। छिंदवाड़ा में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत की थी कि नौकरी देने के नाम पर उनसे रुपये वसूले गए। उसी अंदाज में कंपनी इंदौर में भी काम कर रही है। इंदौर में भी चार लिखित शिकायतें पुलिस तक पहुंची हैं। सभी ने नौकरी देने के नाम पर रुपया वसूलने की बात कही है।


naidunia_image

आदिवासी अंचल की हैं ठगाई युवतियां

इंटरनेशिया इंडिया मार्केटिंग के खिलाफ शिकायत करने वाली सभी युवतियां आदिवासी अंचल की हैं। सभी ने पुलिस को की गई शिकायत में एक ही बात लिखी है कि उन्हें टूर-ट्रैवल की आनलाइन टिकट बुकिंग की नौकरी दी जाएगी। इसी की ट्रेनिंग लेने उन्हें दत्त नगर दफ्तर पर आने को कहा गया। नौकरी का लालच देने वाले ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो उनके क्षेत्र में रहते थे। वे ही रुपया कंपनी में ट्रांसफर करवाते।

बाहर के युवा न शिकायत कर पाते हैं न आवाज उठा पाते हैं

ट्रेनिंग के बहाने इंदौर बुलाया जाता है। बाद में वेतन मांगने पर कंपनी के उत्पाद देकर अन्य लोगों को जोड़ने की बात कह दी जाती है। ठगाए गए युवा ज्यादातर बाहर के होते हैं, इसलिए ना तो वे शिकायत कर पाते हैं ना ही ठगी के खिलाफ आवाज उठा पाते हैं। कंपनी के कर्ताधर्ता इन युवाओं के सामने भी नहीं आते, ऐसे में पुलिस के पास पहुंचने वाली शिकायतों में भी उनका नाम नहीं आ पाता।

नीमच से चल रहा दफ्तर

नईदुनिया प्रतिनिधि दत्त नगर स्थित इंटरनेशिया कंपनी के दफ्तर पहुंचा तो वहां कई युवा ट्रेनिंग के लिए मौजूद थे। सभी को अलग-अलग समूह में बैठाकर कुछ लोग समझाइश देते हुए कंपनी के प्लान समझा रहे थे। जो व्यक्ति तैयार कर इन्हें इंदौर लाता है वही ट्रेनिंग देता है। कंपनी का इंदौर में संचालन करने वाला व्यक्ति असल में इंदौर में नहीं रहता। दफ्तर संभालने वाले लोगों से जब नईदुनिया ने बात की तो पता चला कि आरडी गुज्जर नामक शख्स ये दफ्तर संचालित करता है जो नीमच का निवासी है।

दफ्तर के बाहर नहीं लगा बोर्ड

कंपनी के दफ्तर के बाहर किसी तरह का साइन बोर्ड नहीं लगाया गया। अंदर ट्रेनिंग हाल मेें फ्लैक्स के पोस्टर लगा दिए गए हैं जिन पर लिख दिया गया है कि यह जाब नहीं व्यापार का अवसर है। अंग्रेजी में लगे इन पोस्टर का अर्थ ठगाए व्यक्ति को तब समझ में आता है जब वह वेतन की उम्मीद करता है और उसे कह दिया जाता है कि अन्य लोगों को जोड़ने पर उसे कमीशन मिलेगा।