• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratlam News: परफ्यूम फैक्ट्री मालिक की तलाश में रतलाम पहुंचा हिमाचल पुलिस का दल, आग लगने से हुई थी 5 लोगों की मौत

Ratlam News: हिमाचल प्रदेश में परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश की पुलिस फैक्ट्री मालिक की तलाश में ...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 03:40:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Feb 2024 03:40:25 PM (IST)
Ratlam News: परफ्यूम फैक्ट्री मालिक की तलाश में रतलाम पहुंचा हिमाचल पुलिस का दल, आग लगने से हुई थी 5 लोगों की मौत
आरोपित की तलाश में रतलाम पहुंची पुलिस

HighLights

  1. हिमाचल प्रदेश में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी थी आग
  2. आग लगने से पांच लोगों की हुई थी मौत
  3. फैक्ट्री मालिक की तलाश में रतलाम पहुंची पुलिस

Ratlam News नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के झाड़मजरी क्षेत्र में स्थित परफ्यूम व कॉस्मेटिक बनाने के एनआर अरोमा उद्योग में पांच दिन पहले हुई भीषण अग्निकांड के मामले में उद्योग मालिक को तलाश करने के लिए हिमाचल प्रदेश का पुलिस दल व आईटी की टीमें रतलाम आई हुई है।

हिमाचल पुलिस उद्योग के मैनेजर को तो पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मालिक की तलाश कर रही है। मालिक रतलाम का रहने वाला बताया जाता है। मालिक का पूरा नाम सामने नहीं आया है, हाला‍ंकि सरनेम पटेल बताया जाता है।


उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी के झाड़माजरी स्थित उक्त उद्योग में 2 फरवरी 2024 को आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। वहां कार्यरत व उपस्थित करीब 85 लोग जैसे-तैसे जान बचाकर भागे थे और पहली व दूसरी मंजिल से कूदकर निकले थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 29 का वहां से अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं भीषण आग लगने से उद्योग का भवन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

नहीं मिला मालिक

घटना के बाद से पुलिस उद्योग मालिक का पता लगाने में जुटी है। वहां की पुलिस को मालिक के रतलाम में होने की जानकारी मिली थी, इस आधार पर वहां से पुलिस का दल व आईटी की टीम रतलाम आकर स्थानीय पुलिस की मदद से उद्योग के मालिक की तलाश में जुटी है। रतलाम पुलिस उनका सहयोग कर रही है। एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से पुलिस दल उद्योग मालिक की तलाश में आया है। मालिक अभी तक नहीं मिल पाया है।