
Indore Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में मां के शव के साथ बेटे ने हैवानियत की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। वीडियो दिखाने पर उसने घटना स्वीकारी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल में रखवाया गया है।
डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक, घटना पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर की है। निरंजनपुर क्षेत्र में रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा लंबे समय से बीमार थी। उसकी पसलियों में पानी भर चुका था। बेटी और दामाद ने दो दिन पूर्व एमवाय अस्पताल में भर्ती करवा दिया। शुक्रवार शाम वृद्धा का नाती अस्पताल गया और खाना खिलाकर लौट आया। बेटी ने भाई को देखभाल के लिए वहां छोड़ रखा था। देर रात उसने वृद्धा को घर ले जाने की जिद की और छुट्टी करवाकर आटो रिक्शा से ले आया। वृद्धा की मौत भी हो गई। करीब दो बजे वह मां को विनोबा नगर ले गया और शव के साथ हैवानियत की।
.jpg)
टीआइ जेपी जमरे के मुताबिक, आरोपित को युवक ने देख लिया था। उसने दूर से घटना का वीडियो बना लिया। परिचित एसआइ को वीडियो भेजा तो रात में ही पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिसवालों ने आरोपित को पकड़ लिया। उसकी मनोस्थिति ठीक नहीं है। वह पुलिसवालों को गुमराह करता रहा। शाम को वृद्धा की बेटी थाने पहुंची तो पूरी घटना सामने आई। अफसर भी पूछताछ करने थाने पहुंच गए। पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर के मुताबिक, शव के साथ हैवानियत करने पर धारा-297 के तहत केस दर्ज किया गया है।