• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: इंदौर में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण में 24 घंटे में बदली पुलिस की कहानी, जानिये क्या है मामला

लड़की अब आरोपितों के साथ खुद जाने की बात कह रही है। लड़की का कहना, उसने पुलिस को बचाने का इशारा नहीं किया।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 10:37:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Apr 2024 10:37:12 PM (IST)
Indore Crime News: इंदौर में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण में 24 घंटे में बदली पुलिस की कहानी, जानिये क्या है मामला
यातायात पुलिस ने लड़की के अपहरण के मामले में दो बदमाशों को पकड़ा था।

Indore Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में रविवार को दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण की कहानी वायरल हो रही थी। इसमें यातायात पुलिस ने यह दावा किया गया था कि नाबालिग लड़की ने जवानों को इशारा किया और उसके बाद उन्होंने आरोपितों के चंगुल से उन्हें बचाया था। अब जब बात पुलिस तक पहुंची तो कहानी कुछ और ही सामने आ रही है। इसमें लड़की उनके साथ स्वयं जाने की बात कर रही है। यह बात भी सामने आई है कि लड़की ने स्वयं पुलिस को इशारा नहीं किया था कि उसे बचाओ, जबकि एक महिला ने पुलिस को यह बताया कि लड़की के साथ छेड़छाड़ हो रही है।

naidunia_image

सूत्रों के मुताबिक, यातायात पुलिस द्वारा वाहवाही लूटने के बाद अब पुलिस को इसमें अपहरण की धाराएं भी लगानी पड़ीं, नहीं तो यह मामला छेड़छाड़ और पाक्सो का था। दरअसल, पीड़ित नाबालिग लड़की हीरानगर की रहने वाली है और दवा लेने सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में गई थी। इस दौरान एक अन्य लड़की उसे मिली, जिसे वह जानती भी नहीं थी। उसने कहा कि मेरे साथ चलो तो वह चली भी गई।


लड़की ने युवकों के साथ किया नशा

इसके बाद दोनों एमआइजी स्थित एक गार्डन पहुंचे। यहां लड़की और वहां मौजूद युवकों ने नशा किया, तभी वहां तीन अन्य युवक भी आ गए। उन्होंने वहां पहले से मौजूद युवकों के साथ मारपीट की। इसके बाद लड़की को साथ चलने के लिए कहा, फिर दोनों लड़कियां उनके साथ चली गईं। नाबालिग लड़की के साथ आरोपितों ने रास्ते में छेड़छाड़ की। जब घटना वहां से गुजर रही एक महिला ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दी थी।

यह था मामला

घटना रविवार शाम करीब 6.30 बजे खजराना चौराहे की है। दो लड़कों के बीच बाइक पर नाबालिग लड़की बैठी थी। तभी उसे यातायात पुलिस ने बंगाली ब्रिज के पास रोककर बचाया था, लेकिन पुलिस जांच में कहानी कुछ और ही सामने आ रही है। पुलिस ने शुभम गोयल, लक्की चौहान और संजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गार्डन में साथ बैठे युवकों की तलाश की जा रही है।