• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News: शादी के लिए लड़की देखने जा रहे शिक्षक को ट्रक से कुचला, मौत

ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है। धनवंतरी नगर चौकी पुलिस ने बताया...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 09:52:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Apr 2024 09:52:49 PM (IST)
Jabalpur News: शादी के लिए लड़की देखने जा रहे शिक्षक को ट्रक से कुचला, मौत
शिक्षक की मौत

HighLights

  1. बहन की हालत नाजुक, धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र ​स्थित नेशनल हाईवे पर हुई घटना

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अपनी शादी के लिए लड़की देखने जा रहे बाइक सवार शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षक को कुचल दिया। वहीं बाइक में सवार शिक्षक की बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इधर ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है। धनवंतरी नगर चौकी पुलिस ने बताया कि गोसलपुर गांधीग्राम निवासी मुकेश पटेल (30) बच्चों को कोचिंग पढ़ता था।


naidunia_image

सोमवार को वह बहन आभा पटेल, रिश्ते के भाई अजय पटेल और जीजा रामकुमार पटेल के साथ खुद के लिए वधू देखने तिलवारा जा रहा था। एक बाइक एमपी 20 एमएफ 8708 को मुकेश चला रहा था। आभा उसमें सवार थी। वहीं दूसरी बाइक को अजय चला रहा था और रामकुमार सवार थे।

पीछे से मारी बाइक ने टक्कर

मुकेश की बाइक पीछे थी और अजय की बाइक आगे। वे जैसे ही नेशनल हाईवे में धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र में एक निजी कॉलेज के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने मुकेश की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के साथ ही आभा बाइक से छिटकी और कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरी।

वहीं मुकेश बाइक समेत गिर गया। जिस कारण का पिछला पहिया उसके सिर को कुचलते हुए निकल गया। टक्कर और हादसे की आवाज सुनकर आगे जा रहे अजय और राजकुमार रुके, तो आभा और मुकेश को देखकर उनके होश उड़ गए। मुकेश का सिर पूरी तरह से चरपट हो चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं आभा गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर पड़ी थी।

लोगों ने की मदद, चालक फरार

घटना देकर वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोके और गंभीर रूप से जख्मी आभा को सड़क के किनारे किया। इस दौरान मौका पाकर ट्रक चालक भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जिससे आभा को अस्पताल और मुकेश के शव को मरचुरी ले जाया गया। पुलिस ट्रक औ चालक की तलाश कर रही है।