• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: इंदौर में दो ड्रग पैडलर और नशा खरीदने वाले छह लोग गिरफ्तार

Indore Crime News: पुलिस ने पहले ड्रग पैडलर को पकड़ा तो उन्होंने खरीदारों के नाम बताए। सभी आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 09 Dec 2023 05:20:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Dec 2023 05:20:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Indore Crime News: इंदौर में दो ड्रग पैडलर और नशा खरीदने वाले छह लोग गिरफ्तार

Indore Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एरोड्रम थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया। आरोपितों की निशानदेही पर खरीदारों को भी पकड़ लिया। आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

टीआइ राजेश साहू के मुताबिक, आरोपित दिनेश मोहन पुरी निवासी नगीन नगर और दीपक रामकिशोर चौहान निवासी नगीन नगर को 14 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। पूछताछ में पैडलर ने बताया कि उनसे शशांक सोनी (अंबिकापुरी), शरद चौहान (वंदना नगर), उदित नारायण (वंदना नगर), जयरामसिंह जाट (आम्रकुंज कालोनी), दिव्यनारायण पाठक (वंदना नगर) और लक्की उर्फ सागरसिंह बुंदेला (सांवेर रोड़) ब्राउन शुगर खरीदते हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।


naidunia_image

मंगेतर ने अश्लील फोटो बनाए

इंदौर। आजाद नगर पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके मंगेतर वसीम निवासी सेंधवा के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि वसीम ने एडिट कर आपत्तिजनक फोटो बना लिए और इंटरनेट मीडिया पर जारी कर बदनाम किया। चंदन नगर पुलिस ने आरोपित मुबश्शीर उर्फ मुशबीर (मूसाखेड़ी) पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने जाली शपथपत्र बनाकर अलिशा नामक युवती से निकाह किया था।

सूने घरों में चोरी करने वाले गिरफ्तार

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा है। आरोपितों से लाखों रुपये कीमती सामान बरामद हुआ है। आरोपित नशे के लिए चोरी करते हैं। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक, आरोपित चंदन गणेश अबोले निवासी विद्यानगर (प्रोफेसर कालोनी) और अजय उर्फ चिंटू पुत्र गुड्डू मानकर (विद्यानगर झुग्गी झोपड़ी) है। आरोपितों ने सैटेलाइट टाउनशिप बिजलपुर में चोरी की थी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।