
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपित हर्ष यादव को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए वह सरदार का वेश बनाकर रह रहा था। आरोप है कि हर्ष ने पहले अपने पिता राजू यादव की हत्या की और शव ठिकाने लगा दिया। इसके बाद बहन हर्षिता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
कालानी नगर में पिता-पुत्री की हत्या का मामला सामने आने के बाद से ही हर्ष पुलिस की तलाश में था। जांच में पुलिस को उस पर दोनों हत्याओं को अंजाम देने का संदेह था। फरारी के दौरान वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसे दिल्ली में पकड़ लिया।
पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह, वारदात की पूरी कड़ी और शव ठिकाने लगाने से जुड़े पहलुओं पर उससे जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपित ने सिख युवक का वेश बना लिया था। वह पगड़ी बांध कर घूम रहा था।
यह भी पढ़ें- इंदौर दोहरा हत्याकांड: 5 महीने पहले रची थी पिता और बहन की हत्या की साजिश, पुलिस खंगाल रही लोकेशन
यह भी पढ़ें- इंदौर में 50 लाख के लिए पिता-बहन का कत्ल... 5 मिनट के CCTV में कैद वारदात, कमरे में गूंजीं बहन की चीखें