
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। होटल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाला इंजीनियर राजकुमार यादव आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उसने दो शादियां कर लीं और नौकरी भी छूट गई। पत्नियों का खर्चा नहीं उठा सका और परिवार ने भी किनारा कर लिया। कर्जा होने से परेशान हो गया और आत्महत्या कर लीं। यह खुलासा पुलिस द्वारा की अभी तक की जांच में हुआ हैं।
एसीपी पराग सैनी के मुताबिक राजकुमार यादव ने निपानिया स्थित होटल त्रिवेणा की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी। शुरुआत में मामला संदिग्ध लगा लेकिन शुक्रवार को स्थिति स्पष्ट हो गई। राजकुमार के पिता धैर्यसिंह डीएसपी के पद से रिटायर हुए हैं। राजकुमार पत्नी सरवरी बेगम के साथ डेढ़ महीने से होटल में ही रुका था।
विवेचक ने बताया सरवरी से उसकी 2007 में शादी हुई थी। उसकी एक बेटी भी हैं। उसने 2010 में प्रिति यादव से भी शादी कर लीं और कोविड में नौकरी भी छूट गई। इसके बाद उसने परिवार ने दूरी बना ली। राजकुमार इधर-उधर रहने लगा। कभी होटलों में रुक जाता था। एक ब्रोकर के माध्यम से प्लाट बेच कर रेस्त्रां खोलने की योजना भी बनाई लेकिन प्लाट नहीं बिका।
यह भी पढ़ें- इंदौर में रिटायर्ड DSP के बेटे ने होटल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, किराये के बकाया बिल से था परेशान
होटल का बिल बकाया हो गया तो उसका भी दबाव बढ़ गया। सरवरी को उसने रुपयों की व्यवस्था के लिए कोलकाता भेजा और पीछे से आत्महत्या कर लीं। स्वजन ने बताया राजकुमार को रिश्तेदारों और दोस्तों ने भी रुपयों से इनकार कर दिया था। स्वजन ने तो सरवरी पर ही आरोप लगाया और कहा कि उसके कारण ही कर्जा हुआ हैं। सरवरी ने कहा परिवार मदद करता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती।
यह भी पढ़ें- इंदौर में तेज रफ्तार टैंकर ने इंजीनियरिंग छात्र को कुचला, 25 नवंबर को थी बहन की शादी; पसरा मातम