
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : विदुर नगर में आठ साल के बच्चे के साथ उसके पिता द्वारा बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने बच्चे को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी दोनों आंखों और कान पर गंभीर चोटें आईं। बच्चे की आंखों के नीचे खून जम गया। इसके बाद उसे तीन दिन तक कमरे में बंद रखा गया।
आसपास के लोगों को जब बच्चे की हालत की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे कमरे से बाहर निकाला और रात करीब 11:30 बजे द्वारकापुरी थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने बच्चे की हालत देखते हुए तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपित पिता फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ छठे दिन भी अनशन, महापौर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
रात करीब 11:30 बजे बच्चे को लेकर लोग द्वारकापुरी थाने पहुंचे। टीआई मनीष मिश्रा ने बच्चे की हालत देखी और तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। पुलिस अब बच्चे के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी पिता की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म मामले में कोर्ट का फैसला, दोनों आरोपियों को 20-20 साल की सजा