• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Lok Sabha Election 2024: इंदौर में अंगुली पर मतदान का निशान दिखाओ और पोहा-जलेबी, आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, नूडल्स फ्री में खाओ

व्यावसायिक संस्थाओं का निर्णय, इंदौर को बनाया जाएगा मतदान में नंबर वन। मतदाता जागरूकता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 23 Apr 2024 09:42:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Apr 2024 07:53:43 AM (IST)
Indore Lok Sabha Election 2024: इंदौर में अंगुली पर मतदान का निशान दिखाओ और पोहा-जलेबी, आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, नूडल्स फ्री में खाओ

HighLights

  1. छप्पन दुकान पर 13 मई को सुबह 7 से 9 बजे तक मतदान करने वाले फ्री में मिलेगा पोहा-जलेबी।
  2. कृष्णपुरा छत्री रोड बजरंग मंदिर के पास च्वाइस चाइनीज सेन्टर पर मंचूरियन एवं नूडल्स मुक्त में खिलाए जाएंगे।
  3. अपना स्वीट्स के सभी आउटलेट एवं ग्रांड माचल रिसोर्ट में 10 प्रतिशत का आकर्षक डिस्काउंट दिया जाएगा।

Indore Lok Sabha Election 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लोकसभा चुनाव में इंदौर को मतदान में नंबर वन बनाया जाएगा। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए नवाचार और अनूठी पहल की जा रही है। 13 मई को मतदान करने वालों को पोहे, जलेबी, आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, नूडल्स और मंचूरियन फ्री में खिलाए जाएंगे। उन्हें खरीदी पर आकर्षक डिस्काउंट भी दिया जाएगा। यह निर्णय सिटी बस कार्यालय परिसर में मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ‘मतदाता जागरूकता संवाद’ के अंतर्गत शहर के शहर के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों व संगठनों के पदाधिकारियों ने लिया। मतदाता जागरूकता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

naidunia_image

बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारी और शहर के विभिन्न मार्केट एसोसिएशन, खाद्य सामग्री एसोसिएशन, कैफे, माल होटल एसोसिएशन आदि संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर सिंह ने कहा कि इंदौर में अधिक से अधिक मतदान हो और इंदौर नंबर वन बने इसके लिए समाज के सभी वर्गों को अपनी महती भूमिका निभाना होगी। कलेक्टर ने उपस्थितजन को मतदान करने और दूसरे को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यवसायिक संस्थाओं द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी दी गई।


छप्पन दुकान पर सुबह 7 से 9 बजे तक फ्री में पोहा-जलेबी

naidunia_image

छप्पन दुकान एसोसिएशन द्वारा 13 मई को सुबह 7 से 9 बजे तक मतदान कर आने वाले मतदाताओं को पोहा व जलेबी फ्री में खिलाई जाएगी। ऐसे युवा मतदाता जिन्होंने पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग किया है, उन्हें मुक्त आइस्क्रीम खिलाई जाएगी। कृष्णपुरा छत्री रोड बजरंग मंदिर के पास च्वाइस चाइनीज सेन्टर द्वारा मतदान कर आने वाले मतदाताओं को मंचूरियन एवं नूडल्स मुक्त में खिलाए जाएंगे।

यहां मिलेगा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट

अपना स्वीट्स द्वारा अपने सभी आउटलेट एवं ग्रांड माचल रिसोर्ट में मतदान करके आने वालों को 10 प्रतिशत का आकर्षक डिस्काउंट दिया जाएगा। बैठक में रोहन झांझरिया द्वारा बताया गया कि शहर के चुनिंदा 50-60 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को फ्री नाश्ता एवं कोल्ड ड्रिंक्स दी जाएगी। होटल एसोसिएशन द्वारा भी मतदाताओं को आकर्षक डिस्काउंट दिया जाएगा।

मतदाताओं की सुविधा के लिए होंगे विशेष इंतजाम

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इंदौर के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया, बैठक, पीने के ठंडे पानी, पंखे-कूलर आदि की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आग्रह किया कि मतदान केंद्रों को और अधिक सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए संस्थाएं और संगठन भी अपने स्तर से मदद करें।