इंदौर-मुंबई और दानापुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, अब दिसंबर के अंत तक मिलेगी सुविधा
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने इंदौर-मुंबई और दानापुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे दिसंबर अंत तक बढ़ाए हैं। मुंबई सेंट्रल-इंदौर ट्रेन अब हफ्ते में तीन दिन चलेगी।
Publish Date: Sun, 29 Nov 2026 08:45:27 AM (IST)Updated Date: Sun, 29 Nov 2026 08:45:27 AM (IST)
इंदौर-मुंबई और दानापुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े। (एआई जनरेटेड)HighLights
- पश्चिम रेलवे ने इंदौर-मुंबई व दानापुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए।
- यात्रियों को अब दिसंबर के अंत तक आवागमन की सुविधा मिलेगी।
- मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने इंदौर से मुंबई और दानापुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है। इससे दिसंबर के अंत तक यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन की फ्रीक्वेंसी भी सप्ताह में दो दिन से बढ़ाकर तीन दिन कर दी गई है।
दानापुर और मुंबई सेंट्रल स्पेशल के संचालन की बढ़ी तारीख
- पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार डा अंबेडकर नगर-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09343) अब 10 दिसंबर तक और वापसी में दानापुर-डा अंबेडकर नगर ट्रेन (09344) 11 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल (09085) का संचालन 28 दिसंबर और इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल (09086) का 29 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।
इन ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई गई है। मुंबई से यह ट्रेन अब प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। वहीं इंदौर से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी। यह व्यवस्था 30 नवंबर और 1 दिसंबर से प्रभावी होगी। यह भी पढ़ें- 200 रुपये की चोरी के शक में मां ने बेलन-चिमटे से पीटा, जलते चूल्हे पर रखा मासूम बेटी का पैर, केस दर्ज
समय, ठहराव और कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं
इसमें मुंबई सेंट्रल-इंदौर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल (09079) 29 दिसंबर और वापसी ट्रेन (09080) 30 दिसंबर तक चलेगी। रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही संचालित होंगी।