
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर नगर निगम के टैंकर की चपेट में आकर एक कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। मामला उद्यान विभाग है, जिसका एक कर्मचारी टैंकर के साथ बियाबानी चौराहे से महू नाके के बीच बने डिवाइडर में लगे पौधों में पानी दे रहा था।
इस दौरान अचानक ड्राइवर असलम ने गाड़ी आगे बढ़ा दी और पानी डाल रहा कर्मचारी मोईन टैंकर और डिवाइडर के बीच फंस गया। घटना को देख लोग चिल्लाए तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और मोईन की जान बच गई। इस हादसे में मोईन के पैर में गंभीर चोट आई है और उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस मामले में ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। उसने पौधों में पानी दे रहे कर्मचारी मोईन को मिरर में नहीं देखा और टैंकर को डिवाइडर से चिपका दिया। अगर समय रहते लोग नहीं चिल्लाते तो मोईन टैंकर और डिवाइडर के बीच बुरी तरह से दब जाता।
यह भी पढ़ें- इंदौर में फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने के दौरान विवाद, नेता प्रतिपक्ष ने कर्मचारी को मारा थप्पड़
यह भी पढ़ें- इंदौर में अवैध जल कनेक्शन करवा सकेंगे वैध... सोमवार से वैध कराने का मौका, बाद में होगी सख्त कार्रवाई