
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची से एसआईआर के दौरान हटाए गए 2 लाख 78 हजार 255 नामों की सूची सार्वजनिक होगी। कांग्रेस के पूर्व पार्षद दिलीप कौशल को ऐसे सभी मतदाताओं की सूची उनके एपिक नंबरों के साथ देने के आदेश जारी हो गए हैं। कलेक्टर ने सूचना के अधिकार के तहत किए आवेदन पर अपील की सुनवाई करते हुआ आदेश जारी किया है।
कलेक्टर के आदेश के पालन के बाद अब जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से शहर के वार्ड 1 से 85 तक के सभी बीएलओ और रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पत्र लिखकर सूची देने निर्देश दिया है।
दरअसल अगस्त 2026 में पार्षद कौशल ने सूची के लिए आवेदन दाखिल किया था। उनके वकील रवि गुरनानी के अनुसार नगर निगम की मतदाता सूची के प्रारुप प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 19 लाख 40 हजार से ज्यादा थी।
अंतिम सूची जारी हुई औत 16 लाख 61 हजार से ज्यादा मतदाता ही उसमें रहे। इस तरह अंतिम सूची में 2 लाख 78 हजार 255 नाम काट दिए गए थे। इन नामों की सूची सूचना के अधिकार में पहले नहीं दी गई। इसके बाद प्रथम अपीलीय अधिकारी कलेक्टर के पास आवेदन किया था।
यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, इंदौर के 3209 बूथों पर बैठेंगे BLO, 11 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
इस पर अब सूची देने का आदेश जारी हुआ है। क्योंकि सूचना देने की निर्धारित समय सीमा बीत चुकी है ऐसे में अब आवेदक को बिना किसी शुल्क के मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध करवाना होंगे।
यह भी पढ़ें- इंदौर में SIR के बाद नौ महीने में बढ़े 1.16 लाख मतदाता, राऊ में सबसे ज्यादा