• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: बुक की मूर्ति दूसरे को बेचने पर मूर्तिकार और अकाउंटेंट में विवाद, गिरने से अकाउंटेंट की मौत

Indore News: शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, पलासिया थाना पुलिस कर रही जांच, पुलिस का कहना- हार्ट अटैक से हुई मौत।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sun, 15 Oct 2023 06:07:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Oct 2023 06:07:01 PM (IST)
Indore News: बुक की मूर्ति दूसरे को बेचने पर मूर्तिकार और अकाउंटेंट में विवाद, गिरने से अकाउंटेंट की मौत

Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में मूर्तिकारों से विवाद के बाद अकाउंटेंट की मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि मौत धक्का-मुक्की में गिरने से हुई है। पलासिया पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, घटना बंगाली चौराहा की है। 54 वर्षीय अकाउंटेंट छोटेलाल माताजी की मूर्ति लेने गया था। उसने श्राद्ध पक्ष के दौरान ही मूर्ति बुक कराई थी, जिसे मूर्तिकार ने दूसरे को बेच दिया था। इस बात पर कहासुनी हुई और दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। छोटेलाल इस दौरान नीचे गिर गया था। स्वजन ने मूर्तिकार शक्ति और उसके भाई प्रदीप पर आरोप लगाया है।


naidunia_image

पुलिस ने कहा- हार्ट अटैक से हुई मौत

टीआइ जेपी जमरे के मुताबिक, छोटेलाल की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शनिवार शाम मूर्तिकार शक्ति पाल के बेटे रोहित की शिकायत पर छोटेलाल व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उसने मूर्ति का आर्डर नहीं दिया था। शक्ति ने कहा था कि वह उन्हें ही मूर्ति देगा जो पहले बुकिंग कर चुके हैं।