
Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर की पाश टाउनशिप की हाईराइज इमारत से कूदकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना निपानिया स्थित पिनेकल ड्रीम टाउनशिप की है। आत्महत्या करने वाली छात्रा मुस्कान अग्रवाल स्कीम-78 में रहती थी। वह 17वीं मंजिल से कूद गई। लसूड़िया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस टीम।
बताया जा रहा है कि मुस्कान स्कीम 78 स्थित हॉस्टल में रहती थी। वह प्रेस्टीज कालेज से बीबीए फाइनल ईय़र की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को 17वीं मंजिल पर छात्रा का मोबाइल और चश्मा मिला है। एसीपी कृष्ण लालचंदानी के अनुसार छात्रा वहां रैपिडो से गई थी। मुस्कान के पिता मनीष अग्रवाल बड़वानी के किराना व्यापारी है। टाउनशिप में जाते समय गार्ड ने उसे रोका था, लेकिन वह पिछले रास्ते से अंदर आ गई।
इंदौर। पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद मिस्त्री ने जहर खाकर जान दे दी। तिलक नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना चौहान नगर की है। 45 वर्षीय घनश्याम परमार ने जहर खाया है। बुधवार शाम घनश्याम का बेटा नितिन गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गया लेकिन मौत हो गई।स्वजन ने बताया घनश्याम ने पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास किया है।
इंदौर। भागीरथपुरा के कारखाना संचालक 27 वर्षीय धूमिल वर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पति-पत्नी के मध्य विवाद चल रहा था। धूमिल का पोलोग्राउंड में ट्यूब का कारखना है। उसने प्रेम विवाह किया था। पत्नी से विवाद होने के कारण पत्नी धामनोद चली गई थी।