• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Startup Park: 50 साल तक चमकती रहेगी स्टार्टअप पार्क की 90 मीटर ऊंची इमारतें, आइडीए ने भोपाल भेजा प्रस्ताव

आइडीए आधुनिक उपयोग के लिए स्टार्टअप पार्क की ऊंचाई 90 मीटर बढ़ाने का निर्णय अब भोपाल से होगा जिसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। 20 एकड़ में बनने वाले 25 ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 30 Aug 2023 09:27:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Aug 2023 09:28:30 PM (IST)
Indore Startup Park: 50 साल तक चमकती रहेगी स्टार्टअप पार्क की 90 मीटर ऊंची इमारतें, आइडीए ने भोपाल भेजा प्रस्ताव
50 साल तक चमकती रहेगी इंदौर स्टार्टअप पार्क की इमारतें

HighLights

  1. स्टार्टअप पार्क की ऊंचाई बढ़ाने का भोपाल से होगा निर्णय
  2. आइडीए द्वारा आधुनिक उपयोग के लिए 90 मीटर ऊंचाई करने की कयावद
  3. 50 साल तक आधुनिक रहेगी 25 मंजिला इमारत

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सुपर कारिडोर पर बनाए जाने वाले स्टार्टअप पार्क की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) ने स्टार्टअप पार्क की ऊचाई 90 मीटर करने के प्रस्ताव को विगत दिनों संचालक मंडल की बैठक में मंजूरी दी थी। इस प्रस्ताव को आइडीए ने भोपाल भेजा है। मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम संशोधन 2019 की धारा 28 के तहत ऊंचाई बढ़ाने के लिए शासन से अनुमति ली जाएगी। अनुमति मिलने पर इमारत का आधुनिक तरीके से बेहतर और ज्यादा उपयोग किया जा सकेगा। इस बहुमंजिला इमारत में एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेगी।

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार युवा स्टार्टअप को उचित मंच देने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) द्वारा सुपर कारिडोर पर बहुमंजिला स्टार्टअप पार्क बनाया जा रहा है। प्रदेश का पहला स्टार्टअप पार्क होगा, जिसमें एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेगी। इसकी मास्टर प्लानिंग का काम मलेशिया की कंपनी को सौपा गया है। भविष्य की जरूरतो के अनुसार स्टार्टअप पार्क की डिजाइन तैयार करने के लिए नये और पुराने स्टार्टअप से सुझाव लिए गए, ताकि 50 साल बाद भी यह बहुमंजिला इमारत आधुनिकता के सभी मापदंड़ पूरे कर सके।


दीवारों पर लगेगी थर्मल स्क्रीन

स्टार्टअप पार्क की ऊपरी दीवारों पर जिस तरफ सूर्य की रोशनी अधिक पड़ती है, वहां सौर थर्मल स्क्रीन लगाई जाएगी। सूर्य पूर्व से निकलने के बाद पश्चिम में अस्त होता है। इसी दिशा की दीवारों पर थर्मल स्क्रीन लगेगी। पारदर्शी स्क्रीन बाहर से देखने में कांच की दीवार की तरह दिखेगी। 20 एकड़ में तैयार होने वाले स्टार्टप पार्क की डिजाइन मलेशिया की कंपनी ने तैयार की है। 450 करोड़ रुपये के करीब लागत आएगी।

27 मंजिला होगी इमारत

आइडीए द्वारा बनाए जाने वाले स्टार्टअप पार्क की ऊंचाई 90 मीटर करने की कयावद की जा रही है। यह इमारत 25 मंजिला होगी। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं स्टार्टअप कंपनियों को एक ही छत के नीचे मिलेगी। इस पार्क में कार्यालय के अलवा, कन्वेंशन सेंटर, इंक्यूबेशन सेंटर, फाइव स्टार होटल, रिटेल आउटलेट, बैंक, इंटरटेनमेंट जोन, पार्क, रेस्त्रां, कैफेटेरिया, जिम जैसी कई सुविधाएं मिलेगी।

आधुनिक रूप से स्टार्टअप पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसकी ऊंचाई बढ़ाने का प्रस्ताव बनाया है।इस प्रस्ताव को शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद आगे के कार्य शुरू होंगे।

जयपाल सिंह चावड़ा, अध्यक्ष इंदौर विकास प्राधिकरण