• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: इंदौर में सहारा होम्स के प्लाट की होगी नीलामी, निगम को वसूलना है संपत्तिकर के 22.94 करोड़ रुपये

Indore News: जोन 19 में स्थित संपति सहारा इंडिया कमर्शियल कारपोरेशन लिमिटेड सहारा सिटी होम्स की है।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 07:40:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Mar 2024 07:47:37 PM (IST)
Indore News: इंदौर में सहारा होम्स के प्लाट की होगी नीलामी, निगम को वसूलना है संपत्तिकर के 22.94 करोड़ रुपये

Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बकाया करों की वसूली के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर निगम अब सहारा होम्स के प्लाट की नीलामी करेगा। निगम को सहारा होम्स से 22 करोड़ 94 लाख रुपये संपत्तिकर वसूलना है। कंपनी बार-बार नोटिस देने के बावजूद राशि जमा नहीं कर रही थी। इस पर नीलामी की कार्रवाई की जा रही है।

naidunia_image

अपर आयुक्त राजस्व अभिलाष मिश्रा ने जोन 19 में स्थित संपति सहारा इंडिया कमर्शियल कारपोरेशन लिमिटेड सहारा सिटी होम्स की है। यह ग्राम बिचौली मर्दाना के सर्वे नंबर 167 से 187 तक स्थित है। सहारा इंडिया की इंदौर में कुल संपत्ति करीब 31 हेक्टेयर है। इसमें से निगम सिर्फ 1.8 हेक्टेयर यानी 18066.46 वर्गमीटर रिक्त भूखंड नीलामी के जरिए बेचने जा रहा है।


कलेक्टर गाइडलाइन 30 करोड़ रुपये

मिश्रा ने बताया कि सहारा होम्स की उक्त 1.8 हेक्टेयर रिक्त भूमि का कलेक्टर गाइडलाइन के हिसाब से मूल्य करीब 30 करोड़ रुपये है। सहारा होम्स के नक्शे में उक्त भूखंड पर स्कूल बताया गया है। यह व्यावसायिक उपयोग के लिए है।

जोन 19 में कर सकते हैं आवेदन

मिश्रा के मुताबिक, जो भी व्यक्ति इस रिक्त भूखंड को क्रय करना चाहते हैं, वे नगर निगम के जोन 19 में इस संबंध में बंद लिफाफे में आवेदन दे सकते हैं। इसमें जो सबसे ज्यादा राशि लगाएगा उसे चार माह में उक्त राशि निगम खाते में जमा करानी होगी।

जल्द ही अन्य संपतियों की भी नीलामी निकालेंगे

मिश्रा ने बताया कि शहर में कई संपत्तियां हैं जहां संपत्ति स्वामी वर्षों से नगर निगम के राजस्व का भुगतान नहीं कर रहे हैं। नगर निगम ऐसी संपत्तियों की सूची तैयार कर रहा है। जल्द ही अन्य संपत्तियों नीलामी की प्रक्रिया भी की जाएगी।