• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: बाणगंगा स्थित मानसिक अस्पताल को ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी

बाणगंगा पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे अस्पताल की तलाशी ली। टीआई लोकेश सिंह भदौरिया के मुताबिक, ई-मेल करीब 30 बड़े अस्पतालों को भेजा ...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 07:50:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Jun 2024 07:50:24 PM (IST)
Indore News: बाणगंगा स्थित मानसिक अस्पताल को ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी
तीन लाइन के इस ई-मेल में लिखा था कि अस्पताल के अंदर बम रखा हुआ है। जल्दी फट जाएगा और सब मर जाएंगे।

HighLights

  1. बम से उडा़ने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।
  2. पुलिस और बीडीएस की टीम को घंटों तक छानबीन करना पड़ी।
  3. ईमेल देशभर में कईं बड़े अस्पतालों को एक साथ भेजा गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। बाणगंगा स्थित मानसिक अस्पताल को बम से उडा़ने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और बीडीएस की टीम को घंटों तक छानबीन करना पड़ी। धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई थी। ईमेल देशभर में कईं बड़े अस्पतालों को एक साथ भेजा गया है। डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9:40 बजे इंदौर मेंटल हॉस्पिटल@जी-मेल डाटकाम कर आया था।

30 अस्पतालों को भेजा गया धमकी भरा ईमेल

तीन लाइन के इस ई-मेल में लिखा था कि अस्पताल के अंदर बम रखा हुआ है। जल्दी फट जाएगा और सब मर जाएंगे। प्रबंधन की तरफ से पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर बताया तो अफसर सकते में आ गए। तत्काल बाणगंगा पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे अस्पताल की तलाशी ली। टीआई लोकेश सिंह भदौरिया के मुताबिक, ई-मेल करीब 30 बड़े अस्पतालों को भेजा गया है।


एक माह से आ रहे धमकी भरे ईमेल

गौरतलब है कि चंडीगढ़ के भी एक अस्पताल और राजधानी दिल्ली के 10 से ज्यादा म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली में रेलवे म्यूजियम सहित 10-15 म्यूजियम को मंगलवार को बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिली थी और इसके बाद दहशत फैल गई थी। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस देशभर में आ रहे धमकी भरे ईमेल के सोर्स को पता करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि बीते एक माह में देश के कई स्कूलों, अस्पतालों, कॉलेजों और एयरपोर्ट पर इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिले हैं।