• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

रिटायर्ड टीचर ने Delivery App से मंगवाई 5 किलो शक्कर, ठगों ने खाते से 99 हजार उड़ाए

भुगतान को लेकर हुई मामूली बात पर डिलीवरी ब्वाय की सलाह के बाद बुजुर्ग महिला ने इंटरनेट से फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया।

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 12:46:33 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 01:12:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रिटायर्ड टीचर ने Delivery App से मंगवाई 5 किलो शक्कर, ठगों ने खाते से 99 हजार उड़ाए
इंदौर में फर्जी कस्टमर केयर पर फोन लगाते ही ठगों ने बुजुर्ग का फोन किया हैक। - एआई इमेज

HighLights

  1. शक्कर के आर्डर को रद्द करने के चक्कर में फंसी बुजुर्ग शिक्षिका
  2. फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ठगों ने मोबाइल को किया हैक
  3. कोचिंग संचालिका के खाते से भी बीस से अधिक बार में उड़े रुपये

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ऑनलाइन किराना मंगाना अब कितना महंगा पड़ सकता है। इसका अंदाजा 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तब लगा, जब पांच किलो शकर के आर्डर के चकर में उनके खाते से 99 हजार रुपये निकल गए। महिला ने जेप्टो एप से शकर मंगाई थी। डिलीवरी ब्वाय से भुगतान की राशि को लेकर बात बिगड़ी तो ठगों ने कस्टमर केयर के नाम पर ऐसा जाल बिछाया कि मोबाइल हैंग कर खाते से 99 हजार निकाल लिए।

छोटी ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक फिल्म कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय अरुणा व्यास ने बुधवार को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हैं और फिलहाल इंदौर में रहती हैं।


उन्होंने जेप्टो एप से पांच किलो शकर का ऑनलाइन आर्डर किया था। डिलीवरी ब्वाय शकर लेकर पहुंचा तो महिला ने कहा कि सामान का भुगतान ज्यादा लिया जा रहा है। इस पर डिलीवरी ब्वाय ने आर्डर कैंसिल करने की सलाह दी और गूगल से कैंसिलेशन नंबर लेने को कहा।

34 मिनट तक महिला को उलझाए रखा

महिला ने गूगल से कस्टमर केयर के नंबर निकाले और कॉल लगा कर पूरी घटना बताई। दूसरे दिन एक अन्य नंबर से कॉल आया और उसने शिकायत की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। महिला के मुताबिक नंबर ठग का था और उसने करीब 34 मिनट तक उलझाए रखा। उसने कहा कि पैसे वापस आ जाएंगे। बैलेंस चेक करने पर पता चला खाते से एक बार 95 हजार और दूसरी बार में चार हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- दतिया में हैकर्स का नया खेल, पति के खाते से पत्नी के अकाउंट में भेजकर उड़ाए 72 हजार रुपये

कंप्यूटर की शिक्षिका से एक लाख की धोखाधड़ी

एमआइजी पुलिस ने भी कृष्णबाग निवासी 50 वर्षीय वंदना आनंद कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वंदना कोचिंग सेंटर पर कंप्यूटर क्लास लेती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने खाते से एक लाख रुपये से ज्यादा निकाल लिए। ठगी का पता बैंक से मिले मैसेज से चला है। ठग ने 20 से ज्यादा बार ट्रांजेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें- घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारी से दो लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने वापस कराई रकम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।