
उदय प्रताप सिंह, इंदौर। इंदौर में भूमिगत मेट्रो के लिए दूसरी सुरंग का निर्माण भी शुरू हो गया है। एयरपोर्ट से बड़ा गणपति के बीच पहली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ‘नर्मदा’ सुरंग की करीब 100 मीटर लंबाई तैयार कर चुकी है। वहीं, 16 नवंबर से दूसरी टनल बोरिंग मशीन ‘सरस्वती’ ने भी एयरपोर्ट से बड़ा गणपति की ओर सुरंग निर्माण शुरू कर दिया है।
जमीन से 18 मीटर गहराई में मेट्रो के आने और जाने के लिए दो अलग-अलग सुरंगें बनाई जा रही हैं। टनल में लोकोमोटिव इंजन को उतारा गया है। इसके साथ तीन ट्रालियां भी लगाई गई हैं। इन्हें टीबीएम से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद सुरंग की खोदाई के दौरान निकलने वाली मिट्टी को इन ट्रालियों के माध्यम से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी।
एयरपोर्ट भूमिगत मेट्रो स्टेशन : दो साल में आकार लेगा स्टेशन, एलिवेटेड लाइन से जुड़ेगा
इस स्टेशन का निर्माण एडवांस स्टेज में है। यहीं से अन्य दो टनल बोरिंग मशीनों ‘क्षिप्रा’ और ‘अवंतिका’ को जमीन में उतारा जाएगा।
प्रस्तावित छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में रीगल रेलवे स्टेशन का निर्माण सबसे देरी से शुरू हुआ। पेड़ों की कटाई के बाद यहां 550 में से अब तक 130 पाइलिंग हो चुकी हैं। पाइलिंग का काम पूरा होने के बाद खोदाई शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- मेट्रो स्टेशन पर खोलें अपनी दुकान, जानें DMRC और MP मेट्रो का किराया, आवेदन और लाइसेंस प्रक्रिया
यहां कुल 280 पाइलिंग होनी हैं। अगले एक सप्ताह में पाइलिंग का काम पूरा होने के बाद खोदाई शुरू होगी। फिलहाल यहां 24 से 26 मीटर गहराई तक पाइलिंग की जा चुकी है। प्रस्तावित छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में यह सबसे अधिक 34 से 36 मीटर गहराई पर बनेगा।
यह भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी, NCMC स्मार्ट कार्ड शुरू; मिलेगा 25% डिस्काउंट