• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Weather Update: इंदौर में गर्मी के तीखे तेवर, 37.5 डिग्री पहुंचा दिन का पारा

Indore Weather Update: दिन में तपिश,रात में उमस व गर्मी से परेशान शहरवासी। बुधवार को भी तापमान में होगी बढ़ोतरी।

By Udaypratap SinghEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 06:30:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Mar 2024 06:30:43 PM (IST)
Indore Weather Update: इंदौर में गर्मी के तीखे तेवर, 37.5 डिग्री पहुंचा दिन का पारा

Indore Weather Update: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दिन में सूरज की तपिश जहां गर्मी का अहसास करवा रही है, वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को घरों में कूलर, पंखे व एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से इंदौर में हल्के बादल छाने के साथ रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वही पिछले पांच दिन में दो बार दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा है। मंगलवार को दिन का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

naidunia_image

सूरज की तपिश से बचने की जुगाड़। - फाइल फोटो

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर में सक्रिय है। इसके बाद 29 मार्च को उत्तर भारत में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से इंदौर में 30 मार्च के आसपास बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे बाद बादल छाए और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। इस सीजन में पहली बार दिन का पारा 37 डिग्री से अधिक पहुंचा।


और बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक, बुधवार को दिन के साथ रात के तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में बुधवार को गर्मी का असर बढ़ेगा। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में उत्तर पश्चिमी हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

पिछले पांच दिनों में इंदौर के तापमान में बढ़ोतरी

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
22 मार्च 36.3 (0) 17.4 (-1)
23 मार्च 26.8 (1) 19.0 (1)
24 मार्च 36.4 (0) 21.9 (4)
25 मार्च 36.5 (0) 20.4 (2)
26 मार्च 37.5 (1) 20.6 (3)