• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Indore: वर्क फ्रॉम होम के जरिए मोटी कमाई का झांसा, टेलीग्राम टास्क के जरिए 26.88 लाख रुपये ठगे

MP News: साइबर अपराधियों ने घर बैठकर नौकरी करने (वर्क फ्रॉम होम) का झांसा देकर एक युवक से 26 लाख 88 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक की शिकायत पर क्राइम ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 01 Nov 2025 10:09:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Nov 2025 10:09:51 PM (IST)
Indore: वर्क फ्रॉम होम के जरिए मोटी कमाई का झांसा, टेलीग्राम टास्क के जरिए 26.88 लाख रुपये ठगे
वर्क फ्रॉम होम के जरिए साइबर ठगी। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. वर्क फ्राम होम का झांसा देकर युवक से 26 लाख ठगे
  2. पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया
  3. टेलीग्राम पर मैसेज कर लाखों कमाने का दिया था लालच

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर अपराधियों ने घर बैठकर नौकरी करने (वर्क फ्रॉम होम) का झांसा देकर एक युवक से 26 लाख 88 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

वर्क फ्रॉम होम कर लाखों रुपये कमाने का दिया झांसा

एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश कुमार दंडोतिया के मुताबिक साकेत नगर निवासी सागर पुत्र सुभाषचंद्र सोनी द्वारा ठगी की शिकायत की गई है। मूलत: ओल्ड एबी रोड, ब्यावरा जिला राजगढ़ निवासी सागर सोनी को साइबर ठग ने टेलीग्राम एप पर मैसेज भेजा और वर्क फ्रॉम होम कर लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया।


यह भी पढ़ें- MP के किसानों के लिए अच्छी खबर... 16 जिलों में 6 नवंबर तक धान का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे किसान

26 लाख 88 हजार 881 रुपये की ठगी

आरोपितों ने वेब लिंक के माध्यम से सागर का खाता खुलवाया और होटल बुकिंग व अन्य कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी। सागर द्वारा होटल बुकिंग करने पर अकाउंट में कमीशन की राशि दिखने लगी थी। ठग ने बाद में होटल बुकिंग में कम पड़ने वाली राशि सागर से लेनी शुरू कर दी। इस तरह आरटीजीएस, एनईएफटी और यूपीआइ के माध्यम से सागर से 26 लाख 88 हजार 881 रुपये की ठगी कर ली।