• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakal Temple Fire: महाकाल मंदिर हादसे में झुलसे 12 लोग इंदौर में भर्ती, सभी की हालत स्थिर

Mahakal Temple Fire: इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में चल रहा इलाज, बुधवार को चार मरीजों को किया जाएगा डिस्चार्ज।

By Vinay YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 09:07:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Mar 2024 09:07:42 PM (IST)
Mahakal Temple Fire: महाकाल मंदिर हादसे में झुलसे 12 लोग इंदौर में भर्ती, सभी की हालत स्थिर
मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में भर्ती मरीजों से मिले और उनके हालचाल जाने।

Mahakal Temple Fire: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान आग लगने के कारण झुलसे 12 लोगों का इलाज इंदौर में चल रहा है। इसमें से सिर्फ एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। क्योंकि वह 35-40 प्रतिशत झुलस गया है। साथ ही उसे मिर्गी की भी समस्या है। हालांकि डाक्टरों का कहना है कि सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है और बुधवार को चार मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

naidunia_image

मरीजों की देखभाल के लिए अरबिंदो अस्पताल के 64 डाक्टरों की टीम जुटी हुई है। घटना के बाद सोमवार सुबह आठ घायल मरीजों को अस्पताल लाया गया। इसके बाद चार अन्य को उज्जैन से यहां रैफर किया था। बता दें कि 12 मरीजों में से छह 35-40 प्रतिशत से अधिक झुलसे हुए हैं, जबकि अन्य लगभग 6-10 प्रतिशत जले हुए हैं। घटना के बाद घायल मरीजों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट भी पहुंचे। इन्होंने घायलों से चर्चा की और उनका हाल-चाल जाना। इन मरीजों में महाकाल मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं।


झुलसे मरीजों की स्थिति

मरीज का नाम उम्र स्थिति
मनोज जोशी 43 30-35 प्रतिशत झुलसे
संजय पुजारी 50 30-35 प्रतिशत झुलसे
शुभम जोशी 21 30-35 प्रतिशत झुलसे
आनंद 35 30-35 प्रतिशत झुलसे
विकास शर्मा 40 25-30 प्रतिशत झुलसे
सत्यनारायण सोनी 79

30-35 प्रतिशत झुलसे

रमेश 60 10-15 प्रतिशत झुलसे
सोनू राठौर 34 6-9 प्रतिशत झुलसे
अंश शर्मा 12 6-8 प्रतिशत झुलसे
मंगल 35 8-10 प्रतिशत झुलसे
कमल 44 5 प्रतिशत झुलसे
चिंतामण गेहलोत 70 10-15 प्रतिशत झुलसे