• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore में युवती बनकर युवक को मिलने बुलाया, हड़प लिए 47 हजार

युवती की फर्जी आईडी बनाकर युवक से दोस्ती की और फिर मिलने बुलाकर आरोपितों ने डराकर 47 हजार हड़प लिए। पुलिस के मुताबिक मौसम भास्कर (22) के पास इंस्टाग्र...और पढ़ें

By Vinay YadavEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 02 Sep 2025 09:24:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Sep 2025 09:24:36 PM (IST)
Indore में युवती बनकर युवक को मिलने बुलाया, हड़प लिए 47 हजार
Indore में युवती बनकर युवक को मिलने बुलाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। युवती की फर्जी आईडी बनाकर युवक से दोस्ती की और फिर मिलने बुलाकर आरोपितों ने डराकर 47 हजार हड़प लिए। पुलिस के मुताबिक मौसम भास्कर (22) के पास इंस्टाग्राम पर 24 अगस्त को प्रिया ठाकुर के नाम से फॉलो रिक्वेस्ट आई। इसके बाद बात शुरू हुई और व्हाटएस पर बात करने लगे। इसके बाद 26 अगस्त को मैसेज आया कि मिलने के लिए तेजाजी नगर ब्रिज के पास आ जाओ।

मामला सुलझाना है तो रूपये देने पड़ेंगे

वहां पहुंचा तो मोरोद तरफ आने के लिए कहा। वहां जा रहा था तभी दोपहिया वाहन पर तीन युवक आए और धमकाने लगे कि मेरी बहन से बात करता है। इसके बाद बाइक की चाबी निकला ली और मोबाइल छिन लिया। फिर कहने लगे कि मामला सुलझाना है तो रूपये देने पड़ेंगे। इसके बाद आरोपितों ने युवक को एक क्यूआर कोड दिया, इसपर 20 हजार रूपये युवक ने दोस्त से ट्रांसफर करवाए।


तीन आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद फिर मैसेज और 20 हजार, पांच हजार और दो हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिए। कुल 47 हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके साथ ही युवक की वीडियो बनवाई कि मुझसे किसी ने रूपये नहीं लिए और मारपीट भी नहीं की। मामले में आरोपित यश सोलंकी निवासी निरंजनपुर, विजेंद्र गुप्ता निवासी उप्र और पंकज निवासी बैतुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें...MP में पुस्तक फटी या गुम हुई तो फिर से दूसरी मिलेगी, 20 प्रतिशत अधिक होगी छपाई