• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

छठ पूजा से पहले इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में जबरदस्त भीड़, वेटिंग 100 पार

Indore Patna Express: इंदौर में नौकरी पेशा और कारोबार करने वाले बिहार मूल के निवासी परिवार के साथ छठ मनाने के लिए घर पहुंचना चाहते हैं।

By Pranay ChouhanEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 10:55:31 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 11:01:32 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छठ पूजा से पहले इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में जबरदस्त भीड़, वेटिंग 100 पार
इंदौर-पटना ट्रेन में लंबी वेटिंग। - फाइल फोटो

HighLights

  1. पटना ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को रवाना होती है
  2. नागदा से पटना जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जगह उपलब्ध नहीं
  3. अधिकांश यात्री 15 नवंबर के पहले ही अपने घर पहुंचना चाहते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। छठ पूजा पर अपने घर पटना लौटने की तैयारी कर रहे बिहार के निवासियों के लिए यात्रा करना परेशानी भरा नजर आया। इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को इंदौर रेलवे स्टेशन से बिहार के पटना के लिए रवाना हुई। इसमें द्वितीय श्रेणी में वेटिंग की स्थिति 100 पार हो गई थी। इसके चलते सामान्य श्रेणी और द्वितीय श्रेणी में यात्रियों से ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी। वहीं, नागदा से चलकर 12 और 14 नवंबर को पटना जाने वाली दो ट्रेनों में वेटिंग और रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है।

छठ पूजा बिहार का सबसे बड़ा त्योहार है। इस बार 13 नवंबर से पर्व की शुरुआत होकर 16 नवंबर को इसका समापन होगा। ऐसे में इंदौर में नौकरी पेशा और कारोबार करने वाले बिहार मूल के निवासी परिवार के साथ छठ मनाने के लिए घर पहुंचना चाहते हैं। त्यौहार नजदीक आने के साथ ही टिकटों की उपलब्धता कम होती जा रही है।


दरअसल, इंदौर से पटना जाने वाली ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को रवाना होती हैं। ट्रेन इंदौर से दोपहर 01:55 मिनट पर रवाना होती है, जो अगले दिन शाम 3:55 मिनट बजे पहुंचती है। छठ पूजन का मुख्य पर्व रविवार 15 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में इंदौर से जाने वाले यात्रियों के लिए अंतिम ट्रेन थी, इसलिए ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ नजर आई।

अब जो यात्री शनिवार को ट्रेन से पटना पहुंचेंगे। उनको पूजन के लिए समय मिलना मुश्किल होगा। इसके चलते 11 नवंबर को रवाना हुई में अतिरिक्त भीड़ देखने को मिली। अधिकांश यात्री 15 नवंबर के पहले ही अपने घरों में परिजनों के साथ पहुंचना चाहते है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत, ग्वालियर से बरौनी के बीच चलाई जाएंगी दो विशेष ट्रेनें

ट्रेन की स्थिति

13 नवंबर : स्लीपर में 87, थर्ड-ई में 27, थर्ड एसी में 53, सेकंड एसी में 24 वेटिंग है। साथ ही फर्स्ट एसी में भी तीन वेटिंग चल रही है।

नागदा-अजीमाबाद एक्सप्रेस

12 नवंबर : स्लीपर में रिग्रेट, स्लीपर तत्काल मौजूद नहीं, थर्ड-ई में रिग्रेट, थर्ड-ई में तत्काल मौजूद नहीं, थर्ड एसी में रिग्रेट, सेकंड एसी में रिग्रेट की स्थिति है। अहमदाबाद से राजगीरी चलती है।

गुवाहाटी एक्सप्रेस

14 नवंबर : स्लीपर में 113, थर्ड-एसी में 107, सेकंड एसी में रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। ट्रेन ओखा से गुवाहाटी चलती है।

यह भी पढ़ें- बीदर से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, ग्वालियर स्टेशन पर भी रहेगा इसका ठहराव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।