• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

शादी के मंडप से पहले सलाखों के पीछे पहुंचा एमडी तस्कर, इंदौर पुलिस ने 64 ग्राम ड्रग भी जब्त की

इंदौर की लसूड़‍िया पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 6 आरोपियों को पकड़ा है, जिसने ड्रग भी बरामद की गई है।

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 08:11:57 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 08:17:50 AM (IST)
शादी के मंडप से पहले सलाखों के पीछे पहुंचा एमडी तस्कर, इंदौर पुलिस ने 64 ग्राम ड्रग भी जब्त की
पुलिस ने ड्रग के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. ड्रग सप्लाई के तार राजस्थान के झालावाड़ से जुड़े मिले
  2. पहली कार्रवाई महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट में हुई
  3. दूसरी कार्रवाई निरंजनपुर सब्जी मंडी परिसर में की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शादी के मंडप में बैठने से चार दिन पहले एक युवक एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो गया। लसूड़िया पुलिस ने 24 घंटे में दो अलग-अलग कार्रवाई कर छह आरोपितों को पकड़ते हुए करीब 64 ग्राम एमडी जब्त की है। पूछताछ में सप्लाई के तार राजस्थान के झालावाड़ से जुड़े मिले।

फ्लैट में पार्टी, नौ ग्राम एमडी के साथ तीन गिरफ्तार

पहली कार्रवाई 21 सितंबर की सुबह महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट में हुई। गश्त के दौरान पुलिस को फ्लैट से युवक-युवतियों के चिल्लाने की आवाज आई। संदेह पर जांच की तो हर्ष शर्मा, रूपाली रावल और रानी कौशल मिले। तलाशी में उनके पास से 9.17 ग्राम एमडी मिली।


पूछताछ में सामने आया कि फ्लैट को एयरबीएनबी के जरिए पार्टी के लिए बुक किया गया था। पुलिस फ्लैट मालिक की जानकारी जुटा रही है। तीनों को रिमांड पर लेकर एमडी की खरीद और सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है।

सब्जी मंडी से 55 ग्राम एमडी बरामद

दूसरी कार्रवाई 21 सितंबर की रात निरंजनपुर सब्जी मंडी परिसर में की गई। यहां से शहजाद चौधरी और मोहम्मद सद्दाम को पकड़ा गया। शहजाद के पास से 26.96 ग्राम और सद्दाम के पास से 28.72 ग्राम एमडी मिली। कुल 55.68 ग्राम एमडी बरामद हुई।

झालावाड़ से आया सप्लायर, चार दिन बाद था निकाह

शहजाद और सद्दाम से पूछताछ में पुलिस को झालावाड़ जिले के डग निवासी शेख अनस का नाम मिला। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 23 सितंबर को उसे कोटा से हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार अनस ने तस्करी में अपनी भूमिका स्वीकार की। उसने बताया कि चार दिन बाद उसका इंदौर में निकाह होना था और पैसों की जरूरत के कारण वह ड्रग तस्करी में शामिल हुआ। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान से एमपी में शिफ्ट हुआ ‘म्याऊं-म्याऊं’ नेटवर्क, रतलाम और मंदसौर को बनाया ठिकाना

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक जब्त एमडी की मात्रा व्यावसायिक श्रेणी में आती है। इसलिए आरोपितों की चल-अचल संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की जांच की जा रही है। रूपाली रावल के खिलाफ पहले से एनडीपीएस सहित तीन मामले दर्ज हैं। शहजाद के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के प्रकरण हैं, जबकि सद्दाम के खिलाफ मारपीट और एनडीपीएस का मामला दर्ज है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर आगे के सप्लायर और खरीदारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- रतलाम बन रहा देश में ड्रग तस्करों का नया ट्रांजिट पॉइंट, 6 महीने में 14 किलो से ज्यादा एमडी जब्त, कई राज्यों तक फैले तार