
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गुरुवार रात करीब 9 बजे दो बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक का कान कट गया। घटना के दो घण्टे बात तक पुलिस थाना क्षेत्र तय करने में उलझी रही। बात में हीरानगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई। हमले में दीपेश चौरे नामक युवक का कान काटकर अलग हो गया।
दीपेश का भाई गौरव कहीं पैसे देने जा रहा था। इसी दौरान विक्का और हितेंद्र नामक युवकों से गाड़ी टकराई। गाड़ी टकराने की बात पर विवाद हुआ। गौरव ने घर फोन किया और मदद के लिए बुलाया। वारदात के बाद आरोपी भागने लगे तो लोगों ने पीछा कर एक बदमाश हितेश को पकड़ लिया।
उसकी पिटाई करने के बात पुलिस के हवाले कर दिया । घटना अनूप नगर के सामने की बताई जा रही है। सड़क पर मारपीट और चाकूबाजी देख आसपास के लोग दीपेश के बचाव में पहुंचे। इसी दौरान भाग रहे हितेश को लोगों ने पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, विक्का पर दो हत्या के मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में तुकोगंज और परदेशीपुरा इलाके में हत्या कर चुका है। फिलहाल जमानत पर बाहर था। बताया जाता है कि विका कुख्यात बदमाश फौजी का गुर्गा है। हमले में घायल दीपेश को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उसका कान पूरी तरह कटकर लटक गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सर्जरी के बात ही उसकी स्थिति स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें- इंदौर में रिटायर्ड DSP के बेटे ने होटल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, किराये के बकाया बिल से था परेशान
यह भी पढ़ें- राऊ मर्डर-सुसाइड केस: बेटे ने खोली 18 घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग की पोल, पुलिस ने फैजान को दबोचा