• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के राजनगर में पुलिस चौकी के पास बदमाशों का उत्पात, गलियों में खड़ी कारों के कांच फोड़े

इंदौर के राजनगर में वाहनों को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ माह पहले भी बदमाशों ने एक पार्षद की कार समेत करीब पांच वाहनों के कांच फोड़ दिए...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 08:02:17 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 08:10:45 AM (IST)
इंदौर के राजनगर में पुलिस चौकी के पास बदमाशों का उत्पात, गलियों में खड़ी कारों के कांच फोड़े
चंदन नगर और मल्हारगंज थाना इलाके में बदमाशों ने कारों के कांच फोड़े। घटना से रहवासियों में दहशत फैल गई।

HighLights

  1. मल्हारगंज थाना क्षेत्र से हंगामा करते हुए आए थे बदमाश
  2. बदमाशों ने राजस्थान पासिंग की कारों को बनाया निशाना
  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी पहचान कर रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदन नगर और मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने खूब उत्पात मचाया। हुकुमचंद कॉलोनी से निकले बदमाशों ने राजनगर की अलग-अलग गलियों में खड़ी कारों पर पथराव कर दिया। करीब पांच कारों के कांच फोड़कर फरार हो गए।

खास बात यह है कि जिस क्षेत्र में बदमाशों ने उत्पात मचाया, वहां पुलिस चौकी भी है। वारदात की जानकारी पुलिस को देर शाम मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

रहवासियों के अनुसार, बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर खड़ी कारों पर पत्थर बरसाए और फरार हो गए। कुछ ही देर में कई वाहनों के कांच टूटे मिले। पुलिस को फिलहाल करीब तीन कारों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद बड़ी संख्या में रहवासी एकत्र हो गए और पुलिस से बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की।


पहले भी पार्षद की कार समेत पांच वाहनों में तोड़फोड़

राजनगर में वाहनों को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ माह पहले भी बदमाशों ने एक पार्षद की कार समेत करीब पांच वाहनों के कांच फोड़ दिए थे। मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर तीन बदमाशों को पकड़ा था। बाद में उन्हें चंदन नगर पुलिस को सौंपा गया था।

यह भी पढ़ें- इंदौर में नकली पुलिस : क्राइम ब्रांच का सिपाही बन ठेकेदार को लूटा, 'बड़े साहब' की धमकी दी

रविवार की घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। टीआई तिलक करोले के अनुसार, बदमाश मल्हारगंज थाना क्षेत्र की हुकुमचंद कॉलोनी से आए थे। बदमाशों ने राजस्थान पासिंग पांच कारों को निशाना बनाया है।

फुटेज के आधार पर पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मल्हारगंज टीआई नीरज बिरथरे के अनुसार, आरोपित हुकुमचंद कॉलोनी की तरफ आए थे, लेकिन एक कार पर पत्थर मारकर भाग गए। मामले में अभी रिपोर्ट नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में बदमाश कहीं भी अपराध करे, इलाके का TI जिम्मेदार; पुलिस कमिश्नर ने निगरानी में लापरवाही पर लगाई फटकार