• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में ब्रिज पर कार ने बाइक को मारी ऐसी टक्कर कि उछलकर 30 फीट नीचे गिरा, भीड़ देख रुके भतीजे ने पहचाना

मुकेश मीणा इंदौर-नागपुर रोड पर खुड़ैल खुर्द के पास बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 08:52:59 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 09:01:51 AM (IST)
इंदौर में ब्रिज पर कार ने बाइक को मारी ऐसी टक्कर कि उछलकर 30 फीट नीचे गिरा, भीड़ देख रुके भतीजे ने पहचाना
ब्रिज से नीचे गिर गई थी बाइक। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. इंदौर-नागपुर रोड पर खुडैल खुद के पास दुर्घटना
  2. घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  3. पुलिस टक्कर मारने वाले कार ड्राइवर की कर रही तलाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खुड़ैल इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार सड़क से सीधे 30 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हुई तो वहां से गुजर रहे उसके भतीजे ने भीड़ देखकर बाइक रोकी। नीचे जाकर देखा तो हादसे का शिकार उसका अपना फूफा निकला।

वैभव लक्ष्मी नगर, कनाड़िया निवासी 50 वर्षीय मुकेश मीणा पेशे से ड्राइवर था। शुक्रवार शाम वह इंदौर-नागपुर रोड पर खुड़ैल खुर्द के पास बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश बाइक समेत उछलकर ब्रिज से करीब 30 फीट नीचे जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।


गंभीर रूप से घायल मुकेश को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान वहां पहुंचे उनके भतीजे आकाश ने उन्हें पहचान लिया। आकाश ने तत्काल मुकेश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फरार कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हादसे की कड़ी जोड़ने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- स्पीड ब्रेकर बना काल: भोपाल में बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला, 6 दिन अस्पताल में जंग लड़ने के बाद मौत

सड़क पार कर रहे मजदूर की हादसे में मौत

तुकोगंज थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय राकेश पुत्र घीसालाल, निवासी गोमा की फेल, की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहे थे। पुलिस के अनुसार घटना रेसकोर्स रोड की है। तेज रफ्तार कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राकेश को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- सागर-झांसी फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर ही मौत; हाइवे पर बढ़ा तनाव