• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Board Result 2024: 9वीं और 11वीं परीक्षा का खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा विभाग ने थमाया नोटिस

Mp Board Result 2024: 9वीं और 11वीं कक्षा का खराब परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा। ऐसे शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 10:25:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Apr 2024 04:47:44 PM (IST)
MP Board Result 2024: 9वीं और 11वीं परीक्षा का खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा विभाग ने थमाया नोटिस
खराब परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है

HighLights

  1. फरवरी-मार्च में आयोजित हुई 9वीं और 11वीं की परीक्षा
  2. 20 से अधिक स्कूलों का परीक्षा परिणाम 40 फीसदी से कम
  3. जिला शिक्षा अधिकारी ने भेजा नोटिस

MP Board Exam Result 2024 नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। फरवरी-मार्च में आयोजित हुई 9वीं और 11वीं का परीक्षा परिणाम एक अप्रैल को जारी कर दिया गया है। हाल ही में इस परीक्षा परिणाम काे लेकर प्रीतमलाल दुआ सभागृह में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें 20 से अधिक स्कूल ऐसे निकले जिनका परीक्षा परिणाम 40 फीसदी से कम आया है। ऐसे स्कूलों के शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

नोटिस जारी कर मांगा जवाब

इस बार 9वीं का परीक्षा परिणाम 71.34 और 11वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 85.20 फीसदी आया है। लेकिन 20 स्कूल ऐसे भी रहे, जहां पर परीक्षा परिणाम औसत से भी कम आया है। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि समीक्षा बैठक में औसत से कम परिणाम देने वाले स्कूलों को लेकर चर्चा की गई थी। जिसमें 20 स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इन स्कूलों में से अधिकांश जगह गणित और अंग्रेजी विषय में परीक्षार्थियों को कम नंबर मिले है। जवाब मिलने के बाद इन शिक्षकों की ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। ताकि वर्तमान शिक्षा सत्र में परिणाम बेहतर आए।


मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का मूल्यांकन जारी

व्यास ने बताया कि 10वीं और12वीं बोर्ड परीक्षाओं को मूल्यांकन कार्य भी पूरा हो चुका है। अब एजेंसी द्वारा अंकों की शीट को मुख्यालय भेजा जा रहा है। जहां अंकसूची तैयारी की जाएगी। परीक्षा परिणाम की तारीख तय नहीं है। लेकिन संभवत इसी माह के अंत तक परीक्षा परिणाम आने की संभावना है। बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।